मनमोहन सिंह ने बतायाFeatured Article politics Trending हिन्दी लेख 

पहली बार मनमोहन सिंह ने बताया कि आखिर वास्तव में कौन चलाता था उनकी सरकार

भारत के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह जी यूँ तो हर मौके पर चुप ही रहते है। मगर अब उन्होंने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जी हां इस बार चुप्पी तोड़ कर मनमोहन सिंह ने बताया है कि आखिर उनकी सरकार वास्तव में कौन चलाता था। वैसे इसमें कोई दोराय नहीं कि मनमोहन सिंह जब जवाब देने पर आते थे, तब किसी का लिहाज नहीं करते थे। यानि वो सामने वाले को दो टूक जवाब दे ही देते थे। हालांकि बीजेपी के नेता कई सालो से उन पर इल्जाम लगाते आ रहे है। तो ऐसे में अब मनमोहन सिंह ने भी अपना मौन तोड़ दिया है और सब के सामने सच्चाई ब्यान कर दी है।

 मनमोहन सिंह ने बताया

मनमोहन सिंह ने बताया..

दरअसल भारत के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा आरोप लगाया था। जी हां कैलाश विजयवर्गीय का ये आरोप था कि मनमोहन सिंह भारत के पीएम तो थे, लेकिन उनका रिमोट कण्ट्रोल पूरी तरह से सोनिया गांधी के हाथो में हुआ करता था। बहरहाल ऐसा इल्जाम सुन कर मनमोहन सिंह का भड़कना लाजिमी था। यही वजह है कि फिर इसके जवाब में मनमोहन सिंह ने बताया कि आखिर उनकी सरकार कौन हैंडल करता था।

इस बारे में मनमोहन सिंह का कहना है कि सोनिया गांधी वास्तव में उनकी सरकार में कोई दखल अंदाजी नहीं करती थी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह का कहना है कि उनकी सरकार रिमोट कण्ट्रोल से नहीं चलती थी, बल्कि वो अपनी सरकार को खुद चलाते थे। यहाँ तक कि मनमोहन सिंह ने बीजेपी पर यह भी इल्जाम लगा दिया कि बीजेपी सरकार ने सभी संवैधानिक संस्थाओ को अपने कब्जे में ले लिया।

हालांकि मनमोहन सिंह के इस ब्यान के बाद बीजेपी नेता को काफी अच्छा जवाब मिला है।

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पहली बार मनमोहन सिंह ने बताया कि आखिर वास्तव में कौन चलाता था उनकी सरकार  India Alive
Article Name
पहली बार मनमोहन सिंह ने बताया कि आखिर वास्तव में कौन चलाता था उनकी सरकार India Alive
Description
मगर अब उन्होंने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जी हां इस बार चुप्पी तोड़ कर मनमोहन सिंह ने बताया है कि आखिर उनकी सरकार वास्तव में कौन चलाता था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment