इरफान की कब्रBollywood Entertainment 

इरफान की कब्र पर उनका परिवार लगाएगा ‘रात की रानी’ का पौधा, छिपी है ये वज‍ह

बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों में इरफान खान का नाम शामिल है, वहीं ये भी बता दें कि बीते दिनों 29 अप्रैल को इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं ये भी बता दें कि ये पिछले ढाई सालों से न्यूओरएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से लड़ रहे थे। जिसके बाद अपनी जीवन से लंबी लड़ाई के बाद इरफान ने लड़ाई तो लड़ी लेकिन अंत में वो ये लड़ाई हार गए, और अंतत: इस दुनिया को छोड़कर चले गए। बात करें इनके फैन फॉलोविंग की तो इनके देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके जाने का शोक मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तानी और हॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स और फैन्स ने इरफान को याद किया।

इरफान की कब्र को लेकर पत्नी सुतपा और बच्चों ने जारी किया बयान

वहीं आपको ये भी बता दें कि इरफान के निधन के बाद उनके परिवार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। इरफान खान की पत्नी सुतपा सिकदर और उनके दोनों बच्चे – बाबिल और अयान के लिए ये बहुत मुश्किल समय है। बयान में सुतापा सिकंदर ने कहा कि वे इरफान के जाने को अपने परिवार का नुकसान कैसे कह सकती हैं जबकि पूरी दुनिया उनके साथ एक परिवार की तरह उन्हें याद कर दुखी हो रही है। सुतपा ने कहा कि हम सभी ने कुछ खोया नहीं है बल्कि पाया है। जो भी इरफान ने हम सभी को सिखाया अब उसे करने का और आगे बढ़ने का समय है।

अंतिम सांस लेते वक्त भी लोगों को हंसाते रहे RISHI KAPOOR, निधन के बाद परिवार ने लोगों से की ये अपील

उन्होंने अपने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया और इरफान ने उन्हें मुश्किल घड़ी में भी खुश होना और मुश्किलों का डट कर सामना करना सिखा दिया है। सुतपा ने कहा, ‘उनकी इस जीत की यात्रा के बाद हमने जहां उन्हें दफनाया है वहां यानी कि इरफान की कब्र पर रात की रानी का पौधा लगाएंगे, जो उनका पसंदीदा हुआ करता था। ये समय लेगा लेकिन एक दिन खिलेगा और इसकी खुशबू उनके फैन्स और परिवार तक पहुंचेगी।

Related posts

Leave a Comment