तो इसलिए गूगल पर लगा है 11760 करोड़ रुपए का जुर्माना
गूगल पर इन दिनों आफत के बादल छाए हुए हैं जितना गूगल अपनी कमाई कर रहा है उसके साथ ही साथ उसकी छवि दागदार भी बनती जा रही है।
क्योंकि गूगल पर एक बार फिर से 11760 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। दरअसल यूरोपीय संघ के द्वारा एक बार फिर से गूगल पर भारी भरकम जुर्माने की रकम थोपी गई है और गूगल को तय समय के अंदर यह जुर्माने की रकम भरनी पड़ेगी।
11760 करोड़ रुपए का जुर्माना भरेगा गूगल –
यूरोपीय संघ के द्वारा गूगल पर एक बार फिर से भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। दरअसल यह जुर्माने की रकम लगभग 11700 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गूगल पर यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि उसने ऑनलाइन विज्ञापन में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग किया है।
हालांकि गूगल पर जुर्माने का यह कोई पहला मौका नहीं है। दरअसल पिछले 2 साल के भीतर यह तीसरी बार है जब गूगल पर प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है।
यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्गरेट वेस्टेजर ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि गूगल ने जो दुरुपयोग किया है उसका पता जांच के माध्यम से लगा जिसके बाद गूगल पर यह जुर्माना बोला गया है।
दरअसल यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त वेस्टेजर ने बताया कि “जांच से यह पता चलता है कि कैसे गूगल ने एडसेंस प्लेटफॉर्म की जगह ब्रोकरों का उपयोग कर रहे वेबसाइटों को रोकने के लिए अपनी मज़बूत स्थिति का दुरुपयोग किया”
BIG STORY : उधमपुर में 3 सीआरपीएफ जवान को साथ ने ही मार डाली गोली
गूगल के वैश्विक मामलों के प्रमुख केंट वॉकर ने बताया कि “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि स्वस्थ और प्रतिस्पर्धी बाज़ार हर किसी के हित में है। आयोग की चिंताओं के मद्देनज़र हमने अपने उत्पादों में बड़े बदलाव किए हैं। अगले कुछ महीनों में ये बदलाव लोगों के सामने होंगे।
यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्गरेट वेस्टेजर ने कहा कि गूगल ने जो किया वो यूरोपीय यूनियन के एंटी ट्रस्ट नियमों के ख़िलाफ़ है। आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में यूरोपीय यूनियन के द्वारा गूगल पर रिकॉर्ड 4.3 अरब यूरो ( लगभग 344 अरब रुपए) का जुर्माना लगाया था।
MUST READ : 1 अप्रैल से लागू हो सकता है यह नियम, सभी भारतीय नागरिक एक बार जरूर पढ़े
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
तो इसलिए गूगल पर लगा है 11760 करोड़ रुपए का जुर्माना
Description
गूगल पर इन दिनों आफत के बादल छाए हुए हैं जितना गूगल अपनी कमाई कर रहा है उसके साथ ही साथ उसकी छवि दागदार भी बनती जा रही है।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


