आजम 48 घंटे बैनFeatured Article News politics Trending 

आजम खान पर चुनाव आयोग ने लगाई 48 घंटे की रोक

लोकसभा चुनाव 2019 में कई दिलचस्प किस्से सुनने को मिल रहे हैं। और इसी बीच एक और दिल से जो किस्सा सुनने को सामने आया है। चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आजम खान पर एक बार फिर से 48 घंटे का बैन लगा दिया है। जी हां आजम खान को चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगा दिया है और आजम खान पर 48 घंटे बैन लगे होने के कारण वह किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं।

चुनाव आयोग में फिर चलाया अपना डंडा –

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियों ने शायद अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को जुबान बंद करने की तैयारियों पर काम नहीं किया और यही वजह है कि अब चुनाव आयोग उन नेताओं की जुबान बंद करने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान के बारे में जो लगातार अपने बयान के कारण विवादों में फंसे रहते हैं और एक बार फिर से चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे की रोक लगा कर एक नया इतिहास रच दिया है।
चुनाव आयोग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आजम खान पर 48 घंटे का बैर लगाया है। आजम खान ने 25 अप्रैल को जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विवादास्पद बयान दिए थे जिसपर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। इससे पहले आजम खान के ऊपर जयाप्रदा के मामले में विवादित टिप्पणी करने को संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन पर बैन लगाया था और एक बार फिर से चुनाव आयोग के निशाने पर आजम खान आए हैं और अगले 3 दिन तक आजम खान किसी भी चुनाव प्रचार, चुनावी रैली, और चुनावी सभा आदि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
खास बात यह है कि आजम खान इस दौरान प्रतिबंध लगे होने के कारण मीडिया से भी मुखातिब नहीं हो सकते हैं और ना ही इस बारे में कोई टीका टिप्पणी कर सकते हैं और अगर चुनाव आयोग के नियमों का आजम खान उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो हो सकता है कि उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए।

Related posts

Leave a Comment