फिल्म की शूटिंग के दौरान यह मशहूर अभिनेत्री खोने वाली थी अपना बच्चा
आज हम उस बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे है जो असल जिंदगी में फिल्म की शूटिंग के दौरान अपना होने वाला बच्चा खोने वाली थी। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ प्रसिद्ध अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बात कर रहे है। अब यूँ तो मौसमी जी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है। मगर आज हम उस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे है, जिसे मौसमी चटर्जी कभी नहीं भूल सकती। गौरतलब है कि रोटी, कपड़ा और मकान की शूटिंग के दौरान मौसमी जी असल जिंदगी में गर्भवती थी। ऐसे में उन्हें एक रेप सीन शूट करना था। मगर गर्भवती होने के कारण वह इस सीन को करने में काफी असहज महसूस कर रही थी।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने शेयर की प्रेग्नेंसी पिक्स

फिल्म की शूटिंग के दौरान..
वही इस बारे में बात करते हुए मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह सीन एक अनाज की दुकान में फिल्माया गया था। यहाँ तक कि इस सीन की शूटिंग करते समय बहुत सारा आटा उनके ऊपर भी गिर गया था। जिसके कारण उन्हें खूब उल्टियां भी हुई थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सीन के दौरान नीचे गिरने के कारण उन्हें ब्लीडिंग तक होने लगी थी। ऐसे में उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया और ईश्वर की कृपा से उनका बच्चा भी बच गया।
एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने रखा बच्ची का नाम ईवा ,की पहली पिक शेयर
हालांकि इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था और उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। मगर इतना तो तय है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मौसमी चटर्जी इस सीन को करने के बाद काफी घबरा गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने इस सीन को पूरा जरूर किया। शायद यही एक असली कलाकार की पहचान है।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर.

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



