Donald TrumpInternational Affairs 

Donald Trump के भारत दौर पर रास्तों पर नजर रखेंगे अमेरिकी सैटेलाइट, साथ होंगे कैबिनेट के 3 सदस्य

राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर इस समय काफी हलचल मची हुई है, जैसा कि सुनियोजित कार्यक्रम बना हुआ है उसके अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 24 फरवरी को सबसे पहले गुजरात शहर के अहमदाबाद में आएंगे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के कम से कम 3 सदस्य और उनके दामाद जैरेड कुशनर भी भारत यात्रा पर उनके साथ ही आएंगे।

Donald Trump की सुरक्षा में तैनात रहेगी अमरीकी सैटलाइट

जैसा कि बताया जा रहा है राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा को लेकर कई सारी व्यवस्थाएं की गई हैं, जैसे जिस-जिस रास्ते पर ट्रंप गुजरेंगे अमेरिकी सेटेलाइट उन सभी रास्तों की निगरानी करेगा। रास्ते पर उनके गुजरने से पहले और उनके जाने के दौरान सेटेलाइट लगातार नजर बनाए रखेगा। रास्ते में कई जगह पर जैमर भी लगे होंगे और आपको यह भी बता दें कि यह जैमर इतने ज्यादा अत्याधुनिक होंगे कि आसपास के इलाके से कोई ड्रोन तक उड़ा नहीं सकेगा, अगर ऐसी कोशिश की भी गयी तो वह पूरी तरह से जाम हो जाएगा।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के पास आगरा पुलिस से भी ज्यादा जानकारी मौजूद है क्योंकि इससे पहले भी वह एक बार ताज नगरी की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। साल 2015 में, जब उस वक्त के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आगरा के ताज का दीदार करने आए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा इतनी ज्यादा हाईटेक होगी कि अमेरिकी सैनिकों को वहां पर सड़कों पर घूम घूमकर और तमाम घरों के अंदर बाहर या उनके छतों पर जाकर जगहों को चिन्हित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह सारा काम उनकी अत्याधुनिक सेटेलाइट आसानी से कर लेगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप भारत यात्रा के दौरान देश के कई अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगे और इस दौरान पूरे 28 राज्यों की संस्कृति की झलक भी रोड शो के दौरान उन्हें देखने को मिलेगी। सबसे पहले जब राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आएंगे तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका संबोधन होगा और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला से उनका स्वागत किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के शांतिदूतो की बातचीत प्रदर्शनकारियों से

आपको यह भी बता दें कि बीते 8 महीनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की यह पांचवीं मुलाकात होगी और इस दौरान इन दोनों ही कद्दावर नेताओं के बीच जबर्दस्त तालमेल भी देखने को मिल सकता है। संभव है कि ट्रंप की यात्रा के दौरान कश्मीर से लेकर अफगान शांति वार्ता पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि देखना यह है कि कश्मीर को लेकर अमेरिका भारत के साथ किस तरह का रुख रखता है और क्या वह उसका साथ देता है या किसी और तरह की बातें होती हैं यह ट्रंप के आने के बाद ही पता चलेगा।

Related posts

Leave a Comment