किम जोंग की प्रशंसा करने पर डोनाल्ड ट्रम्प की हो रही घोर निंदा
मृत अमेरिकी छात्र ओटो वार्मबीरे के परिवार ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन की प्रशंसा के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की निंदा की है। ओटो के माता-पिता फ्रेड और सिंडी वार्मबीयर ने कहा, “किम और उनके दुष्ट प्रशासन ने हमारे 22 वर्षीय बेटे को मार डाला है।
वे इस अकल्पनीय बर्बरता और अमानवीयता के लिए जिम्मेदार हैं। ट्रम्प ने गुरुवार को ओटो की मौत का उल्लेख किया था। उन्होंने एक बैठक के दौरान कहा। हनोई में किम जोंग के साथ मीटिंग में किम ने उससे कहा कि उसे ओटो के मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है।
पायलट अभिनंदन वर्धमान की वापसी पर यह रहा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का ट्वीट
ट्रंप ने कहा, ‘मैं किम जोंग की बात पर भरोसा करता हूं। किम को इस मामले को लेकर बहुत बुरा लगा।’ ट्रंप ने एक साक्षात्कार में भी किम की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद तेज-तर्रार हैं और सच्चा नेता बताया। ओट्टो के परिवार ने शुक्रवार को किम की सराहना करने को लेकर ट्रंप का नाम लिए बिना उनकी निंदा की। उन्होंने कहा, किसी भी बहाना या तारीफ से यह तथ्य नहीं बदल सकता कि किम और उनका दुष्ट प्रशासन ही हमारे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार है|
पाकिस्तान विदेश मंत्री महमूद कुरैशी का बयान : जैश का हेडक्वार्टर सरकार के कब्ज़े में
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने के लिए हर साल दक्षिण कोरिया के साथ व्यापक सैन्य अभ्यास को रोकने की योजना बना रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हनोई में यह निर्णय लिया गया है, और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन की समापन वार्ता हुई है।
रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन लगातार मामले का हल तलाश रहा है। प्योंगयांग व्यापक सैन्य अभ्यास को ‘फोल ईगल’ के रूप में जाना जाता है, जिसे कम किया जाएगा।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



