दिवाली के मौके पर खास उपहारFeatured Article Opinion हिन्दी लेख 

दिवाली के मौके पर खास उपहार से जीते कर्मचारियों का दिल

दिवाली के मौके पर खास उपहार

हमारे  देश भारत में तो वैसे हर महीने कोई न कोई त्यौहार आते रहते है, लेकिन दिवाली का त्यौहार सभी मायनों में खास होता है| इस त्यौहार में लोग अपने शुभचिंतक से उपहार की आस लगाए बैठे होते हैं| कोई  मिठाई देकर तो कोई बोनस कार्ड देकर एक-दुसरे को दिवाली की शुभकामनाये देतें हैं| इसमें सबसे ज्यादा खास होता है किसी कम्पनी के कर्मचारियों का उपहार| अगर आप भी किसी कंपनी के बॉस हैं तो आप भी इस दिवाली के मौके पर खास उपहार से जीत सकते हैं कर्मचारियों का दिल|

डिनर सेट

अगर आप किसी कंपनी के बॉस है और आप दिवाली में अपने कर्मचारियों को सचमुच में कोई उपहार देना चाहते हैं तो आप अपने कर्मचारियों को डिनर सेट दे सकते है| डिनर सेट एक ऐसा उपहार है जिसे पाकर हर कोई खुश होता है |डिनर सेट

ड्राई फ्रूट्स की पोटली

दिवाली के उपहार में ड्राई फ्रूट्स का एक अलग स्थान होता है| आप ड्राई फ्रूट्स बेहीचक दे सकते हैं| ड्राई फ्रूट्स में आप काजू और बादाम की पोटली दे सकते है| अगर आप ड्राई फ्रूट्स  दते हो तो आपके कर्मचारी ख़ुशी ख़ुशी ले लेंगे|ड्राई फ्रूट्स की पोटली

मोबाइल फ़ोन

मोबाइल फ़ोन सबसे बेहतरीन उपहार में से एक है| लेकिन किसी कर्मचारी को मोबाइल फ़ोन उपहार में देने से पहले आपको अपना सालाना टर्न ओवर जरूर देखना चाहिए| अगर आपकी आमदनी अच्छी खासी है तो आप मोबाइल फ़ोन भी दे सकते है|

मोबाइल फ़ोन

बोनस कूपन

बोनस कूपन भी एक उपहार के रूप में खास स्थान रखता है| लेकिन यह बहुत पुराना ट्रेंड है| शॉपिंग कूपन, मूवी कूपन इत्यादि आप चाहे तो दे सकते हैं|

बोनस कूपन

किसी टूर का टिकट

कोई भी कर्मचारी को अगर किसी टूर का टिकट उपहार में मिलेगा तो वह फूले नहीं समायेगा| वैसे भी व्यस्त जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो समय निकालकर किसी प्रयत्न स्थल पर घूमने जाए ऐसे में उसको फ्री में टूर का टिकट मिल  जाता है तो यह उसके लिए सबसे बेहरत होगा|

दिवाली के मौके पर खास उपहार

एक बॉस होने के नाते आप ये भी याद रखें कि आप सिर्फ ये  उपहार देकर अपना पीछा नहीं छुड़ा सकते है| आपके उपहार के साथ में कुछ नकदी भी भेंट में देना होगा|

इस दिवाली  के मौके पर खास उपहार से कर्मचारियों का दिल जीतने के लिए ये उपहार बिलकुल सही है|

Related posts

Leave a Comment