भाजपा को दलितों का प्यारBreaking News Featured Article Humor News Opinion Trending हिन्दी लेख 

फिर से मिलेगा भाजपा को दलितों का प्यार, पूरा पढ़े

भाजपा ने राजस्थान , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश में 78 आरक्षित सीटों में से 68 सीटों पर सन 2013 में शानदार जीत हासिल की थी । हालांकि इस जीत को इस बार दोहराना भाजपा के लिए बहुत मुश्किल का काम लग रहा है । भाजपा के खिलाफ दलितों की बढ़ती नाराजगी को इसके पीछे का सबसे बड़ा वजह माना जा रहा है । लेकिन कहीं ना कहीं भाजपा भी दलित वर्ग को लेकर आशाएं व्यक्त कर रही हैं जिसके कारण फिर से मिलेगा भाजपा को दलितों का प्यार मिलने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

फिर से मिलेगा भाजपा को दलितों का प्यार

भारत देश की कुल आबादी की 16.6% जनसंख्या दलित समुदाय से मानी जाती है । वही चौंकाने वाली बात यह भी है कि दलितों के खिलाफ जितने मामले दर्ज मिले हैं । उनमें 25% मामले इन तीनों राज्यों से ही संबंधित है । एससी / एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट ने परिवर्तन के फैसले के बाद 2018 में दलित आंदोलनों का सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश और राजस्थान में देखने को मिला था ।

कुछ महीनों के घटनाक्रम के कारण से भाजपा के प्रति दलितों में नाराजगी अत्यधिक बढ़ गई है । लोकनीति और सीएसडीसी के सर्वे के अनुसार मई 2017 में भाजपा के लिए दलितों का समर्थन मात्र 33% ही था । वही मई 2018 में यह घटकर 22 प्रतिशत हो गया । दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रति दलितों के समर्थन में 20% से 23% का मुनाफा हुआ है ।

दलितों के हितों की रक्षा करने में भाजपा सरकार फेल साबित हुई है । लेकिन दलितों के बिना भाजपा के लिए 2019 की राह भी आसान नहीं होगी । भाजपा को दलितों का प्यार,  2014 के चुनाव में भाजपा को 2009 के चुनाव के मुकाबले दोगुना दलितों का समर्थन प्राप्त हुआ था । इस बार भी दलितों के बिना भाजपा इस लड़ाई में बहुत पीछे रह सकती है । जिसमें दलित वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ सहारा बनते हुए प्रतीत हो रहे हैं । वहीं भाजपा को दलितों का प्यार कम देखने को मिल रहा है । क्योंकि भाजपा सरकार ने दलितों के हित में कोई कार्य नहीं किया है । इसी बात को लेकर दलित वर्ग भाजपा पार्टी से नाराजगी जता रहे हैं और कांग्रेस के साथ मिलकर सहयोग दे रहे हैं । लेकिन कहीं ना कहीं भाजपा भी दलित वर्ग को लेकर आशाएं व्यक्त कर रही हैं और भाजपा को दलितों का प्यार से अपने जीत के प्रति सहयोग महसूस कर रही हैं ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment