दुनिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद ठीक हुए मरीज के मामलों में भारत नंबर वन परNews Trending 

दुनिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद ठीक हुए मरीज के मामलों में भारत नंबर वन पर, जानियें

दुनिया में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत अब पहले नंबर पर आ गया है। भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में कोरोना से 43 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख हो गई है। इनमें से 86,752 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 10 हजार है और 43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना ज्यादा है।

24 घंटो में इतने लोगों ने गवांई जान

वहीं, इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 1 हजार 133 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 94,612 मरीज ठीक भी हो चुके है।

ये उम्र के लोगों में है इतने प्रतिशत मामलेे

आई.एम.सी.आर के मुताबिक 19 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 36 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 12 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

इनमें लगातार दर्ज की जा रही गिरावट

राहत की यह बात सामने आई है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल रहा है उनकी दरेंं भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

 

Related posts

Leave a Comment