बेहद तेजी से फैलते जा रहा कोरोना वायरस, भारत में अब तक 2000 से ज्यादा केस, 58 की हो चुकी है मौत
कोरोनावायरस का संकट देश में काफी ज्यादा गहराते जा रहा है और आज की तारीख में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या तकरीबन 2000 से भी ज्यादा हो चुकी है जबकि 58 लोग मर चुके हैं। सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है और अब तो देखा जा रहा है कि महाराष्ट्र की चौल बस्ती तक भी कोरोना का असर पहुंचने लगा है। दिल्ली में भी कोरोना के लगातार नए-नए मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा जो मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए लोग पिछले कुछ दिनों से इस वायरस का संकट और भी ज्यादा बढ़ा चुके हैं क्योंकि उनमें से कई लोग संक्रमित थे और उनकी वजह से वहां मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा संकट की बात तो ये है कि वे सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल चुके हैं।

कोरोना वायरस पर स्थिति और भी गंभीर
फिलहाल भारत के महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं और यहां पर लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हाल की जानकारी से पता चला है कि सीआईएसएफ के 5 जवान भी कोरोना वायरस के संक्रमण में पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही साथ मुंबई के सीएसटी रेलवे पुलिस स्टेशन का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना संक्रमित मिला जिसका टेस्ट कराने के बाद रिजल्ट पॉजिटिव आया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कोरोनावायरस के लगातार नए मरीज सामने आ रहा है और अब तक करीब 12 नए मरीज आ चुके हैं। उनके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 76 पार कर चुकी है। पूरे राज्य में तकरीबन 100 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और बात की जाये देश भर की कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2000 से पार का आंकड़ा पार कर चुकी है।
सेनेटाइजर और मास्क के बाद अब शुरू हुई वेंटिलेटर की कालाबाजारी
सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर कैसे इस समस्या से निपटा जाए और इस तरह से इस पर लगाम लगाई जा सके क्योंकि सरकार ने तो लॉक डाउनलोड कर दिया है मगर लोग इस लोगों का सख्ती से पालन नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से लगातार नए-नए के सामने आ रहे हैं दुख तो इस बात का होता है कि लोग ऐसा करके खुद अपने संकट को बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री की तरफ से सभी राज्य सरकारों के सख्त आदेश दिया गया है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन का बेहद कड़ाई से पालन किया जाए और जो भी उसका उल्लंघन करें उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है कोरोनावायरस के संकट से उबरने का।

