अधीर रंजन चौधरीBreaking News News politics 

संसद में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कमाल का सेल्समैन

देश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद एक बार फिर से लोकसभा का कार्यकाल प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। लोकसभा सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमाल का सेल्समैन बताया। इसके अलावा उन्होंने सत्ता पक्ष के एक नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से किए जाने पर भी आपत्ति जताई। जिसके बाद संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

कांग्रेसी नेता ने मोदी को कहा कमाल का सेल्समैन

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर रही है। कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने नरेंद्र मोदी को कमाल का सेल्समैन बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी अपनी चुनावी स्कीम को जनता के बीच बेचने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि रक्षा अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी के मामले में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कामों को बताने से वर्तमान सरकार बच रही है। यदि अभिभाषण के दौरान प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए कामों का भी उल्लेख किया गया होता तो यह मान लिया जाता कि बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर काम कर रही है।

सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा 2जी मामले का उल्लेख किए जाने पर कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार हुआ था तो सरकार ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेल में क्यों नहीं डाला? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भारत की अर्थव्यवस्था की दर 8 फ़ीसदी से अधिक थी। मगर अब वह 6 फ़ीसदी से भी नीचे आ गई है। इसके अलावा बेरोजगारी अपने 45 वर्षों के शीर्ष स्तर पर है।

Summary
संसद में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कमाल का सेल्समैन
Article Name
संसद में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कमाल का सेल्समैन
Description
लोकसभा सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी को कमाल का सेल्समैन बताया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment