100 रूपये के नोटEconomy Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

100 रूपये के नए नोट पर कांग्रेस भड़की और बीजेपी पर लगाया बड़ा इल्जाम

गौरतलब है कि जब से 100 रूपये के नए नोट सामने आएं है, तब से कांग्रेस पार्टी काफी भड़की हुई है. हालांकि सौ रूपये के नोटों को लेकर कांग्रेस पार्टी क्यों भड़की हुई है, इसका जवाब भी हम आपको जरूर देंगे. बता दे कि सौ रूपये के नए नोट से विश्व के तीसरे और भारत के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर कंचनजंघा की तस्वीर को हटा दिया गया है. जिसके चलते कांग्रेस और सिक्किमवासियों ने इस का भारी विरोध किया है. जी हां सिक्किमवासियों और कांग्रेस का कहना है कि यह उनका बहुत बड़ा अपमान है. यही वजह है कि 100 रूपये के नए नोट को लेकर कांग्रेस काफी भड़की हुई है. बता दे कि इसे चुनावी मुद्दा बनाने का खूब प्रयास किया जा रहा है.

100 रूपये के नए नोट पर भड़की कांग्रेस..

बहरहाल आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सौ रूपये के नए नोटों पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वॉव की तस्वीर है. दरअसल यह एक पुरानी बावड़ी है और इसके द्वारा आरबीआई ने भारत की धरोहर को दिखाने का प्रयास किया है. हालांकि ये बात अलग है कि भारत की धरोहर को नए नोटों पर देखना कांग्रेस को जरा भी रास नहीं आया. वही दूसरी तरफ सिक्किम प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष भरत बस्नेत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सिक्किम के लोगो के लिए कंचनजंघा पर्वत बेहद पवित्र माना जाता है. यहाँ तक कि इसकी पूजा इष्ट देवता के रूप में करने की भी परम्परा है. इसके इलावा भारत का सबसे ऊँचा शिखर होने के कारण इसे राष्ट्र का गौरव भी माना जाता है.

ऐसे में केंद्र सरकार के कहने पर इस तरह से सौ रूपये के नए नोटों से कंचनजंघा की तस्वीर हटाने से सिक्किम के लोगो को काफी बुरा लगा है. जी हां सिक्किम के लोग इसे अपना बड़ा अपमान समझ रहे है. बता दे कि इससे सिक्किम के लोगो के अस्तित्व को काफी चोट पहुंची है. यही वजह है कि अब सिक्किम के लोगो में बीजेपी को लेकर काफी गुस्सा फैला हुआ है. इसके साथ ही उनका कहना है कि कांग्रेस के शासन में कंचनजंघा की छवि नोट पर छपी थी. मगर अब इतना सब होने के बाद भी सत्ताधारी पार्टी चुपचाप तमाशा देख रही है और एकदम मौन है. बता दे कि अन्य विरोधी पार्टियों ने भी इस फैसले का विरोध किया है.

बहरहाल आप लोगो को 100 रूपये के नए नोट कैसे लगे, ये हमें जरूर बताईयेगा.

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
100 रूपये के नोट पर कांग्रेस भड़की और बीजेपी पर लगाया बड़ा इल्जाम - India Alive
Article Name
100 रूपये के नोट पर कांग्रेस भड़की और बीजेपी पर लगाया बड़ा इल्जाम - India Alive
Description
जब से 100 रूपये के नोट सामने आएं है, तब से कांग्रेस पार्टी काफी भड़की हुई है. हालांकि सौ रूपये के नोटों को लेकर कांग्रेस पार्टी क्यों भड़की हुई है, इसका जवाब
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment