दिल्ली में बढ़ रहा ठंड का स्तर, धारे-धीरे छा रहा कोहरा, पढ़िये पूरी खबर
धुंध बढ़ा रही मुसीबत
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार के दिन यानी 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ धुंध भी लोगों के सामने मुसीबत बढ़ा रही है। तापमान में गिरावट, धुंध के साथ प्रदूषण का स्तर भी बिगड़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इतना दर्ज हुआ तापमान
अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में हवा पहले से ही खराब चल रही है। वर्तमान में दिल्ली का AQI 365 दर्ज किया गया है। जोकि बहुत खराब श्रेणी की हवा को दर्शाता है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार के दिन न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। जो स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है।


