सीएम केजरीवाल सुन लोNews Opinion politics Trending 

सीएम केजरीवाल सुन लो ! इस बार दिल्ली और हरियाणा में पूर्वांचली जनता सीखा देगी आपको सबक

सीएम केजरीवाल सुन लो ! जी हाँ, दिल्ली की गद्दी पर 5 सालों से बैठेअरविन्द केजरीवाल जी मैं एक पूर्वांचली होने के नाते समस्त पूर्वांचली लोगों की आवाज बन कर आज आपसे एक बात कहना चाहता हूं। इसे चेतावनी समझे या इसे अपना चुनावी परिणाम। आप जानते हैं कि आप अपनी सत्ता इस बार नहीं बचा पाएंगे लेकिन बीते दिनों एक कार्यक्रम में अपने अपनी सरकार का बखान करते हुए दिल्ली राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम तो बताया लेकिन उसके लिए जो उदाहरण दिया उसमें आपने हीन भावना के साथ प्रचार के रूप में पूर्वांचली लोगों का नाम लिया और कहा कि बिहार से जब कोई इलाज करवाने आता है तो उसका 5,00,000 का इलाज ₹500 में हो जाता है। यह अपने आप में बेहद हास्यास्पद, शर्मनाक और एकदम निम्न दर्जे का बयान है जो ना ही एक लोकल नेता कहता है और ना ही संविधान की शपथ लिया हुआ एक प्रदेश का मुख्यमंत्री।

सीएम केजरीवाल सुन लो ! हद्द पार मत करिये ……….

 

 

कान खोल कर सुन लीजिए कि दिल्ली किसी की बपौती नहीं है बल्कि देश की शान है और दिल्ली में पूर्वांचली उतना ही हकदार है रहने के लिए जितना कि दिल्ली में पैदा हुआ प्रत्येक नागरिक को है। यह प्रधानमंत्री मोदी का “न्यू इंडिया” है। यहाँ क्षेत्रवाद के नाम पर फूट डालो और राज करने की अंग्रेजों वाली नीतियों से बाज आ जाइए नहीं तो जनता आपका सिंहासन खाली करके नया मुख्यमंत्री चुनने में देरी नहीं करेगी।

 

Image result for kejriwal slapped

 

सीएम केजरीवाल सुन लो ! आपको तो असल में प्रॉब्लम …..

 

आपको तो असल में प्रॉब्लम बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी से है जो भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं और यहीं से सांसद भी है। उनको तो आपने एनआरसी के मुद्दे पर यह कह दिया कि अगर एनआरसी दिल्ली में लागू हुई तो दिल्ली छोड़ने वाले वह पहले शख्स होंगे। आपको तो यह भी नहीं पता है कि एनआरसी में भारतीय नागरिकता का मुद्दा है ना की किसी राज्य का नागरिक होने की बात है। मनोज तिवारी की लोकप्रियता से मची जलन में अंधे हो चुके केजरीवाल साहब कृपया अपनी आंखों का नयन ठीक करें और देखें कि पूर्वांचली जनता ने हरियाणा और दिल्ली प्रदेश में आपका बोरिया बिस्तर लपेटने का पूरा इंतजाम कर दिया है और इस बारआपकी उम्मीदवारों की अगर पूर्वांचली सीटों पर जमानत जब्त ना हुई तो पूर्वांचल वाले भी किसी से कम नहीं।

 

Image result for kejriwal funny

आप कहना क्या चाहते हैं ? क्या पूर्वांचल से आने वाला व्यक्ति एक घुसपैठिया है? मनोज तिवारी ने सही कहा कि आप खुद हरियाणा के हैं और अपनी असलियत को छुपा कर रखते हैं। आप पर जब जाति की बात हुई तो पिछले चुनाव में तो आप में खुद को के अग्रवाल समाज का भी बता डाला, इससे साफ जाहिर होता है कि आप मानसिक रूप से कितने अस्त्र अक्षम हो चुके हैं इसलिए पूर्वांचल की जनता से तौर पर माफी माँगिये नहीं तो आप का चुनावी अंत इस बार पूर्वांचल की जनता के हाथों लिखा है। सीएम केजरीवाल सुन लो !

  • बस एक पूर्वांचली

 

अध्यक्ष के जाने से दुखी सलमान खुर्शीद की निकली आह!

 

Related posts

Leave a Comment