शपथग्रहण समारोह में शामिल उद्योगपतिFeatured Article News politics Trending 

शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए ये उद्योगपति

लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद कल सभी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में हजारों की संख्या में देश-विदेश के कई बड़े बड़े राजनेता मौजूद थे। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए सभी सांसदों एवं हारे हुए सांसदों का भी जमावड़ा यहां देखने को मिला। शपथग्रहण समारोह में उद्योगपति भी शामिल हुए थे।

कौन हैं वो उद्योगपति जो शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल –

 

 

 

लोकसभा चुनाव 2019 का कल अंतिम स्वरूप शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूरा हो चुका और देश को 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में उद्योगपति भी शामिल हुए थे। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के संबंध उद्योगपति घरानों से काफी अच्छे माने जा रहे थे क्योंकि बीजेपी की उद्योगपति रणनीति की वजह से ही मेक इन इंडिया के कई प्रोजेक्ट बड़े आसानी से पूरे हो रहे हैं।

 

वॉशिंगटन में उद्योगपतियों से मिले राहुल गांधी

 

शपथ ग्रहण समारोह में उद्योगपति भी शामिल हुए थे और इस दौरान भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ समारोह में पहुंचे। इसके साथ साथ टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा भी समारोह में उपस्थित थे। इसके अलावा लक्ष्मी निवास मित्तल, गौतम अडाणी, और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी इस समारोह में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए यह दो नारे विकिपीडिया पर छाए हुए हैं

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार के संबंध उद्योगपति घराने से काफी अच्छे माने जा रहे थे और इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में ऐसे उद्योग पतियों का उपस्थित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि मेक इन इंडिया के तहत ऐसे उद्योग पतियों के साथ मिलकर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है ताकि यूपी के विकास में एक नई इबारत लिखी जा सके। यही वजह है कि शपथग्रहण समारोह में उद्योगपति भी शामिल हुए थे।

 

दूसरी बार शपथ ग्रहण करने से पहले कहां कहां गए नरेंद्र मोदी

Related posts

Leave a Comment