बुलंदशहर हिंसाBreaking News Crime Featured Article Humor News हिन्दी लेख 

एडीजी ने कहा – एसआईटी जांच से सामने आएगा बुलंदशहर हिंसा की घटना का सच

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर हिंसा के बाद एडीजी ( लॉ एंड आर्डर ) आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी । उन्होंने बताया है कि इस बुलंदशहर हिंसा में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं । पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या किस चीज से की गई है । अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । क्योंकि सुबोध कुमार सिंह को सिर में पत्थर लगने की बात जांच में की गई है। आनंद कुमार ने यह भी कहा कि स्थानीय निवासी सुमित को कौन गोली मारा है । इसके भी जांच कमेटी द्वारा अच्छे से जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है ।

एडीजी ने कहा – एसआईटी जांच से सामने आएगा बुलंदशहर हिंसा की घटना का सच

एडीजी आनंद कुमार ने बुलंदशहर हिंसा के बारे में कहा कि सोमवार सुबह गोवंश के काटे जाने की हमें सूचना दी गई थी । जिसके बाद पुलिस मौके पर चली गई । गांव के लोगों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम करने की तैयारी कर ली । महाव और चिगलवाली तीन गांवों के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए थे । आनंद कुमार ने कहा कि लोगों ने शिकायत कराई थी कि खेत में गोवंश के टुकड़े मिले हैं । उनको उसके प्रति अच्छे से कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया था । लेकिन गांव वाले ट्रैक्टर पर गोवंश के टुकड़े लेकर बीच रास्ते पर आ गए और रास्ता जाम करने लगे । यह चक्का जाम बहुत ज्यादा बढ़ता चला गया और वहां पुलिस बल के ऊपर गांव के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी भी किया जाने लगा । फलस्वरूप पुलिस बल ने लाठीचार्ज का सहारा अपनाया ।

बुलंदशहर हिंसा – आनंद कुमार ने आगे बताया कि गोवंश का मांस के टुकड़े मिलने पर गांव वाले बौखला गए थे । शुरुआत में पुलिस से इसके बारे में सूचना देते हुए बातचीत के दौरान गांव के लोग शांत हो गए थे । लेकिन बाद में वह फिर से आक्रोशित हो गए । गांव के लोगों ने पुलिस चौकी पर भी पथराव करना प्रारंभ कर दिया । तीन गांवों के करीब 400 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे । बुलंदशहर हिंसा के दौरान 15 वाहनों को पत्थरबाजी से क्षतिग्रस्त , लोगों के द्वारा कर दिया गया । बहुत से वाहनो को लोगों ने आग के हवाले कर दिया । हमले में इंस्पेक्टर के सिर पर पत्थर लगने की बात बताई जा रही है ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment