पीओके सहित जम्मू कश्मीरInternational Affairs News 

ब्रिटिश सांसद ने पीओके सहित जम्मू कश्मीर को बताया भारत का हिस्सा

1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ था तब जम्मू कश्मीर को भारत के हिस्से के तौर पर नहीं रखा गया था। परंतु जब पाकिस्तान के कबीलियों ने वहां पर आक्रमण किया तब जाकर कश्मीर के महाराजा हरी सिंह ने जम्मू कश्मीर का भारत में विलय किया। परंतु तब से पाकिस्तान ने कश्मीर के लगभग एक तिहाई हिस्से पर अधिकार कर लिया था। यह कब्जा पाकिस्तान का तबसे पीओके पर बरकरार है।

हाल ही में ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैक मैन ने ब्रिटेन में कश्मीरी पंडितों पर आयोजित एक कार्यक्रम बलिदान दिवस पर बात करते हुए पीओके सहित जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तुरंत उसे खाली कर देने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दुनियाभर में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का रोना रोए जाने की भी कड़ी आलोचना की।

पीओके सहित जम्मू कश्मीर का रोना बंद करें पाकिस्तान

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान अक्सर ही कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र की बैठक में उठाने का प्रयास करता है। वह इसमें कुछ देशों का समर्थन लेने का भी प्रयास करता है। मगर जो लोग कश्मीर द्वारा संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाया जाने का समर्थन करते हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के पहले प्रस्ताव के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जिसमें जम्मू कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बताया गया है।

यह बैठक ऑल इंडिया कश्मीरी समाज और कश्मीरी कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित की गई थी। उन्होंने यह कहा कि पाकिस्तान को अपनी सेना सहित पाक अधिकृत कश्मीर को भी खाली कर देना चाहिए।

कश्मीर पर पाकिस्तान को नहीं मिली कोई मदद

जम्मू कश्मीर का भारत द्वारा पूर्ण विलय कर लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र सहित विश्व के कई देशों से मदद मांगी। उन्होंने परमाणु युद्ध तक की धमकी दे डाली। मगर इन सब के बावजूद कोई भी देश भारत के खिलाफ नहीं गया। पाकिस्तान को विश्व में कश्मीर के मुद्दे पर कोई भी मदद नहीं मिली।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
ब्रिटिश सांसद ने पीओके सहित जम्मू कश्मीर को बताया भारत का हिस्सा
Article Name
ब्रिटिश सांसद ने पीओके सहित जम्मू कश्मीर को बताया भारत का हिस्सा
Description
ब्रिटेन के ब्रिटिश सांसद ने कश्मीरी पंडितों पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान पीओपी सहित पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment