बॉलीवुड के मशहूर व लोकप्रिय अफेयर्स
आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय प्रेम कहानियां के बारे में| भारतीय फिल्म उद्योग अपने प्रसिद्ध लिंक अप के लिए काफी लोकप्रिय है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने अफेयर्स और रिलेशनशिप की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। सेलिब्रिटीज हमेशा व्यक्तिगत मुद्दों के कारण मीडिया से अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते है लेकिन प्रशंसक और मीडिया हमेशा उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। बॉलीवुड फैंस हमेशा इस बात पर नजर रखते हैं कि कौन किसके साथ डेट कर रहा है और कौन जल्द शादी करेगा। बॉलीवुड के कुछ सितारे किसी समय एक-दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे। बॉलीवुड हमेशा अपनी अजीबोगरीब कहानियों अफेयर्स ,तथा शादी आदि के लिए पेज 3 में बना रहता है, लेकिन सभी बॉलीवुड प्रशंसकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समाचार लिंक अप रहता है ।
यहां बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय प्रेम कहानियां हैं
1. सलमान खान और ऐश्वर्या राय:
सबसे योग्य कुंवारे सलमान खान को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया था । लेकिन ऐश्वर्या के माता-पिता शुरू से ही इस रिश्ते के खिलाफ थे। बॉलीवुड में यह एक लोकप्रिय रिश्ता था। उनका रिश्ता तब खत्म हो गया जब सलमान खान ने बवाल मचा दिया और चलते चलते की शूटिंग के दौरान एक हंगामा खड़ा कर दिया जिसकी वजह से ऐश को रानी मुखर्जी ने रिप्लेस कर दिया। यह भी कहा जाता है कि सलमान खान ने कई मौकों पर ऐश को शारीरिक रूप से ठेस पहुंचाई।
2. अमिताभ बच्चन और रेखा:
दो अंजाने वह फिल्म थी जहां वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। यहां तक कि अफवाहें यह भी थीं कि रेखा और अमिताभ ने गुपचुप शादी कर ली है। इन सभी अफवाहों के बाद रेखा और अमिताभ फिल्म सिलसिला के सेट पर अलग हो गए। अमिताभ बच्चन पहले से ही जया भादुड़ी से शादी कर चुके थे । यह भी कहा जाता है कि रेखा ने ऋषि कपूर और नीतू की शादी में सिंदूर और मंगलसूत्र पहना था। वे दोनों एकदूसरे से अलग हो गए थे क्योंकि उन्हें पता था कि उनका एक दूसरे के साथ उज्ज्वल भविष्य नहीं है।
3. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण:
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने प्रेम सम्बन्ध से पहले दोस्त थे। वे एक-दूसरे के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते थे। अपनी दोस्ती के कुछ समय बाद उन्होंने आखिरकार अपने रिश्ते के बारे में राज़ खोला। लेकिन दो साल की डेटिंग के बाद उनका रिश्ता टूट गया ।
तो ये रही बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय प्रेम कहानियां |



