राहुल गांधी के रोड शो के दौरान हुआ धमाका
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी इस समय अपने पूरी तरह से तेवर में है । राहुल गांधी इस समय मध्यप्रदेश में लगातार रोड शो कर रहे हैं और जनता के समक्ष मंच से अपने बातों को रख रहे है । इस समय मध्यप्रदेश में कांग्रेस की रैलियां जोर शोर से चल रही है ।
मध्यप्रदेश में एक चुनावी रैली करते हुए अचानक दहशत का माहौल बन गया । उस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो कर रहे थे । राहुल गांधी के रोड शो के दौरान ही उनके गाड़ी के पास गुब्बारों में विस्फोट हो गया । यह विस्फोट उनके गाड़ी के बिल्कुल नजदीक ही हुआ । मौके पर सुरक्षाबलों और पुलिस ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए तुरंत मामले को काबू में कर लिया ।
गौरतलब है कि देश में मुख्य रूप से एक विपक्षी पार्टी के रूप में उभरकर आई कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जबलपुर जिले में रोड शो कर रहे थे । रोड शो के दौरान वह गाड़ी की खुली हुई छत के ऊपर खड़े थे और लोगों के अभिवादन को स्वीकार कर रहे थे । इसी दौरान भीड़ में गुब्बारों का गुच्छा लिए हुए कार्यकर्ता खड़ा था और भीड़ में ही गुब्बारों में अचानक से विस्फोट हो गया जिससे आग की लपटें निकल उठी । मौके पर किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है ।
इस घटना के अचानक होने से पूरे भीड़ में दहशत का माहौल बन गया और राहुल गांधी जो कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे यकायक पीछे हट गए । कुछ पल तक किसी भी व्यक्ति को या नहीं समझ में आया कि आखिर भीड़ में हुआ क्या ।
मध्य प्रदेश की पुलिस सुरक्षा बल ने फौरन स्थिति को कब्जे में किया । इस मामलें पर स्थानीय पुलिस अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक होने की संभावना नहीं थी । यह कोई ऐसी घटना नहीं थी जिससे किसी को नुकसान पहुंचाने की आशंका हो । हमने पूरी तरह से चेक किया है किसी को हल्की चोट भी नहीं आई है ।

