भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची को किया जारी
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की अगर बात की जाए तो सभी तैयारियां लगभग अंतिम रूप में पहुंच रही हैं। और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की 12वीं सूची को जारी कर दिया गया है। जी हां, भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची को जारी करते हुए 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है तो चलिए जानते हैं। भाजपा के उम्मीदवारों की 12वीं सूची में किन किन नामों की घोषणा की गई है।
11 नामों की हुई है घोषणा –
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 12वीं सूची को जारी किया गया है। इसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले 11 सूची जारी करके अपनी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी लेकिन 12वीं सूची को जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश से तीन-तीन जबकि जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र से एक-एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है।
The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has released the twelfth list of 11 candidates for the ensuing General Elections to the Parliamentary Constituency of different states. https://t.co/hVLxZNDLfR pic.twitter.com/oFcOf9qVdR
— BJP (@BJP4India) March 29, 2019
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में 3 लोकसभा सीटों बालाघाट, राजगढ़, खरगोन, के लिए क्रमशः ढाल सिंह बिसेन, रोडमल नागर, गजेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की गई है। राजस्थान के 3 लोकसभा सीटों चुरू, अलवर, बांसवाड़ा, के लिए क्रमश : राहुल कासवान , बालकनाथ, कनक मल कटारा, के नाम की घोषणा की गई है। कर्नाटक के लिए 3 लोकसभा सीटों चिकोडी, रायचुर, कोपल के लिए क्रमशः अन्नासाहेब जोले, राजा अमरेश नायक, संगन्ना कराडी के नाम की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने 11 सूची जारी कर के लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन इसके इतर अभी पूरे देश में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। जिसके मद्देनजर पार्टी हाईकमान की उपस्थिति में बैठक के बाद विचार-विमर्श करके और समय रहते उन सभी प्रत्याशियों पर पार्टी के द्वारा निर्णय लिया जा रहा है और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

