विधायक योगेश वर्माBreaking News Crime politics Trending लोकसभा 2019 

भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर होली कार्यक्रम में चली गोली

लखीमपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को पार्टी कार्यालय में होली के दौरान गोली मार दी गई। गोली उनके पैर में लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच चल रही है।

एसपी लखीमपुर पूनम ने बताया कि विधायक योगेश वर्मा खतरे से बाहर हैं। मामला दर्ज किया गया है, जांच चल रही है। लखीमपुर के जिलाधिकारी एस सिंह ने बताया कि विधायक योगेश वर्मा से कुछ लोगों से मुलाकात के दौरान उनकी बहस हो गई।

उन्हीं लोगों में से किसी ने उन्हें गोली मार दी थी। अस्पताल में भर्ती विधायक अभी तक में हैं। उनके ठीक होने पर बयान लिया जाएगा।

क्राइस्टचर्च मस्जिद शूटिंगकाण्ड के बाद न्यूज़ीलैंड सरकार ने सेमि-आटोमेटिक & असाल्ट राइफल्स पर लगाई रोक

वर्ष 2017 में भी सदर विधायक योगेश वर्मा और उनकी उपस्थिति पर खनन माफिया ने फायरिंग कर दी थी। विधायक का कहना था कि अवैध खनन के विरोध के कारण हमला करवाया गया था। इस मामले की मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था।

चुनावी मौसम में होली के दिन भी लोग रंग की जगह लहू बहाने से बाज नहीं आते यह है आज कि घटिया राजनीति जहाँ सत्ता क्या विपक्ष क्या किसी भी पर कभी रंजिश , खुन्नस या छोटी सी बहस को लेकर गोलियां चला दी जाती है| अभी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल में अचुत्यानन्द शुक्ल के ऊपर गोली चला दी गई वह एक बर्थडे पार्टी के दौरान|

BIG NEWS STORY : प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अपनी माला पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर चढ़ा किया उनका घोर अपमान

Related posts

Leave a Comment