इस भाजपा नेता ने अखिलेश यादव को अपने घर को समाजवादी पार्टी का ऑफिस बनाने का दिया ऑफर
समाजवादी पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा नेता आईपी सिंह ने खुशी जताई है। आईपी सिंह खुद आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को अपने घर में समाजवादी पार्टी का ऑफिस बनाने का न्योता दे डाला। आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की आजमगढ़ पूर्वांचल से चुनाव लड़ने को लेकर आजमगढ़ के युवाओं में उत्साह है। अखिलेश यादव के आने से आजमगढ़ में विकास होगा और यहां के वह युवाओं में एक नई उम्मीद जगी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अखिलेश यादव उनके घर को अपने पार्टी का ऑफिस बनाते हैं तो उन्हें खुशी होगी।
आईपी सिंह भाजपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और प्रवक्ता हैं। वह अक्सर टीवी डिबेट से भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए देखे जाते हैं। दरअसल इस बार अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जगह खुद को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया है।
अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद आई पी सिंह ने एक ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 15 लाख का सूट और 100-100 करोड़ की रैलियां करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने आप को कैसे गरीब कह सकता है। सफल होने के बाद गरीबी का हवाला नहीं देना चाहिए। आज किसके पास कितनी दौलत है और कितनी संपत्ति है यह पूरा देश जानता है। सत्यमेव जयते।
भाजपा नेता होते हुए भी अपने ही पार्टी और प्रधानमंत्री पर इस तरह के हमले करने के कारण इस तरह के कयास भी लगाया जा रहे हैं कि आई पी सिंह समाजवादी पार्टी में जल्दी ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। मगर आई पी सिंह का अंदाज इस समय भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही बेरुखा सा है।
राजनीति ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



