क्या हो रही है सट्टा बाजार मे भाजपा की बल्ले बल्ले?
देश भर के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । ऐसे में सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं । राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान थम गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में भाजपा की बल्ले-बल्ले दिखाई दे रही है। अब इसके लिए मतदान आने वाले 7 दिसंबर को होगा । चुनाव में मतदान और चुनाव के नतीजे आने से पहले ही चुनाव को लेकर और चुनावी मुकुट किसके सर पर शोभायमान होगा इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।
क्या हो रही है सट्टा बाजार मे भाजपा की बल्ले बल्ले?
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में भाजपा की बल्ले-बल्ले दिखाई दे रही है। सट्टा बाजार में चुनाव प्रचार से पहले कांग्रेस ही आगे थी और अपने कार्य को प्रगति पर लेते हुए काफी उत्साहित भी थी लेकिन प्रचार खत्म होने के बाद ही कांग्रेस के बुरा समय शुरू हो गया और वह सट्टा बाजार में अब भाजपा की बल्ले-बल्ले दिखाई दे रही है।
राजस्थान की जनता वसुंधरा राजे के खिलाफ काफी नाराज थे । जिसके वजह से सट्टा बाजार में कांग्रेस को लगभग डेढ़ सौ सीटों तक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन जैसे ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ भाजपा ने बहुत ही अच्छी वापसी करते हुए केवल राजस्थान में ही नहीं उसके अलावा राजकोट कोलकाता के सट्टा बाजार मे भाजपा ने भी अपनी बढ़त दिखा दी है ।
गौरतलब है कि फलोदी सट्टा बाजार ने आंकड़ा पेश किया है उसके अनुसार भाजपा को तकरीबन 120 सीटें मिल सकते हैं जबकि कांग्रेस के खाते में लगभग 75 सीटें आ सकती है । विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जो कि एक बहुत बड़ा अंतर होगा । लगातार चुनावी रैलियां जनसभाएं करने के बाद ही सट्टा बाजार मे भाजपा ने अपने वर्चस्व को स्थापित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने की तरफ बढ़ रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार मे भाजपा की बल्ले-बल्ले केवल इन्हीं सट्टा बाजार में नहीं हो रही है बल्कि जयपुर सट्टा बाजार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है जयपुर के सट्टा बाजार ने भाजपा को 115 से लेकर के 120 तक सीटें दे दी है जहां वहीं कांग्रेस के खाते में केवल 70 सीटें ही आ रही हैं सिखाती सट्टा ने भी भाजपा को लगभग 110 सीटें देती है और कांग्रेस को केवल 50 सीटों पर सिमटा दिया है।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर
A dreamer who understands the power of words and tries best to produce content with utmost responsibility and conviction, so that it serves its every purpose for everyone.


