मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के और नेताओं ने उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की उनकी सफल प्रयासों के लिए प्रशंसा की है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि उत्तराखंड ने एक बार फिर भाजपा का साथ दिया है ।
मैं राज्य के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं । जिनकी वजह से उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को एक बार फिर स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता मिली है । मैं स्थानीय लोगों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए बधाई देता हूं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता के साथ – साथ वहां के लोगों का भी सहयोग रहा है । इसके लिए हम लोगों को धन्यवाद और बधाई देते हैं और आगे भी इस तरह के चुनाव होते रहेंगे और हमें लोगों से इसी तरह का साथ और आशीर्वाद की आवश्यकता रहेगी । इस चुनाव में यह साबित हो गया है कि उत्तराखंड के लोग भी हमारे साथ हैं । जिससे यह जीत संभव हो सकी है ।
उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ – साथ उत्तराखंड के लोगों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं राज्य सदस्यों और पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय भट्ट को बधाई दी है । उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार – प्रसार के साथ – साथ कड़ी मेहनत की गई हैं । जिसके फलस्वरूप हमें उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता हासिल हुई और वहां के स्थानीय इकाई के सदस्यों के द्वारा भी भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज हुई । उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने महापौर की सात में से पाँच सीटों पर और नगर निकाय अध्यक्षों के 84 सीटों में से 34 सीटों पर सफलता हासिल की है । यह बहुत ही सराहनीय है इससे यह पता चलता है कि उत्तराखंड के लोग भी भाजपा के साथ हैं और भाजपा को सफलता की ओर अग्रसर करते रहेंगे ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

