पीएम मोदी की बायोपिकBollywood Entertainment Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

पीएम मोदी की बायोपिक.. जाने आखिर कौन सा कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार

बता दे कि आज कल बॉलीवुड में एक फिल्म को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। दरअसल पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर न केवल फिल्म के कलाकार बल्कि जनता भी बेहद उत्साहित है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म को देखने के लिए लोग भी काफी बेताब है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म में विवेक ओबरॉय, पीएम मोदी का किरदार निभा रहे है। हालांकि पीएम मोदी के किरदार की घोषणा होने के बाद यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी है। वो इसलिए क्यूकि इस फिल्म से जुड़े बाकी सभी कलाकारों की एक झलक भी अब सब के सामने आ चुकी है।

पीएम मोदी की बायोपिक

पीएम मोदी की बायोपिक..

http://राजनीती में धमाकेदार एंट्री करने वाला है बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन

बहरहाल इस फिल्म में पीएम मोदी की पत्नी का किरदार टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभाएंगी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह फिल्म न केवल विवेक ओबरॉय के लिए बल्कि बरखा बिष्ट के लिए काफी खास होगी। अब यूँ तो मोदी जी ने शादी के तीन महीने बाद ही अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। यही वजह है कि इस फिल्म के द्वारा लोग पीएम मोदी की पत्नी के बारे में काफी कुछ जानना चाहते है। बता दे कि पीएम मोदी द्वारा त्यागने के बाद उनकी पत्नी ने अपना पूरा जीवन प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका बन कर बीता दिया। ऐसे में देश के ज्यादातर लोग उनके बारे में नहीं जानते।

पीएम मोदी की बायोपिक

जी हां इस बायोपिक के द्वारा बरखा बिष्ट पीएम मोदी की पत्नी यशोदाबेन के जीवन के सफर को बखूबी पेश करेंगी। वही पीएम मोदी की माँ का किरदार जरीना वहाब निभाएंगी। इसके इलावा इस फिल्म का सबसे खास किरदार यानि अमित शाह का किरदार दिग्गज और टैलेंटेड एक्टर मनोज जोशी निभाएंगे। बहरहाल पीएम मोदी की बायोपिक का निर्देश ओमंग कुमार द्वारा किया जाएगा। वही दूसरी तरफ इसके निर्माता सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह होंगे।

बता दे कि इस फिल्म के पोस्टर को करीब तेईस भाषाओ में रिलीज़ किया गया था। फ़िलहाल आप इस फिल्म की एक झलक यहाँ तस्वीर में देख सकते है।

बॉलीवुड और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पीएम मोदी की बायोपिक.. जाने आखिर कौन सा कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार  India Alive
Article Name
पीएम मोदी की बायोपिक.. जाने आखिर कौन सा कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार India Alive
Description
दरअसल पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर न केवल फिल्म के कलाकार बल्कि जनता भी बेहद उत्साहित है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment