कारगिल वीर शहीद विक्रम बत्रा के घर पहुंची जैक राइफल की बाइक रैली
26 जुलाई को हमारा देश विजय दिवस का उत्सव मनाता है। यह विजय दिवस हमारी भारतीय सेना द्वारा 1999 की कारगिल विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस विजय दिवस के पीछे हमारे अनेक सेना के जवान लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे। वह हर पल हर सांस इस देश के लिए लड़े और अपनी जान कुर्बान कर दी। 13 जैक राइफल द्वारा आयोजित बाइक रैली रविवार को कारगिल वीर शहीद विक्रम बत्रा के घर पर पहुंची। जहां पर बाइक रैली के सभी सदस्यों ने शहीद के पिता जी एल बत्रा और माता कमलकांत बत्रा से मुलाकात की। यह बाइक रैली 6 जुलाई को केदारनाथ के पास माणा गांव से शुरू हुई थी जो कि 26 जुलाई को कारगिल के द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ खत्म होगी।
देश के अमर शहीदों को याद करना है इस रैली का उद्देश्य
6 जुलाई को माणा गांव से शुरू हुई यह बाइक रैली 26 जुलाई को अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इस बाइक रैली के गवाही मेजर रित्विक कर रहे हैं। रविवार को कारगिल वीर शहीद विक्रम बत्रा के घर पर पहुंचने के बाद बाइक रैली के सभी सदस्यों ने विक्रम बत्रा के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने वहां पर शहीद की याद में बनाए गए म्यूजियम को देखा और उनको नमन किया। कारगिल वीर के पिता जी एल बत्रा ने उसके बाद बाइक को पालमपुर से आगे की ओर रवाना किया। बाइक रैली के सभी सदस्य एक आर्मी कैंट में भी रुके जहां पर उन्होंने वीर नारियों से मुलाकात की।
तेरा जैक राइफल द्वारा आयोजित बाइक रैली की अगुवाई कर रहे मेजर रित्विक बताते हैं कि इस बाइक रैली का उद्देश्य शहीदों को याद करना और उनके विजय उत्सवों को मनाना है। बाइक रैली में कुल 10 सदस्य हैं। 26 जुलाई को यह बाइक रैली कारगिल के पास द्रास नामक जगह पर पहुंचेगी जहां पर भारत का विजय दिवस मनाया जाएगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



