शहीद हेमंत करकरेBreaking News Featured Article politics 

जब साध्वी प्रज्ञा को जवाब देने के लिए फिर से वापस आए शहीद हेमंत करकरे

भोपाल से वर्तमान लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने जब चुनाव लड़ने की घोषणा की थी तब उनको लेकर काफी बवाल हुआ था। क्योंकि उन पर 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट करवाने के आरोप लगे हैं। हालांकि आज तक यह आरोप साबित नहीं हो पाए मगर फिर भी कुछ लोगों की नजर में साध्वी प्रज्ञा अब भी आरोपी हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने पर भी काफी बवाल मचा था। साध्वी प्रज्ञा ने जब जेल में हुए अपने ऊपर अत्याचारों की बात बताई तो शायद जनता की भावना उनके साथ हो गई। मगर उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से जनता ने उनकी खूब खिंचाई की। शहीद हेमंत करकरे को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी मृत्यु उनके श्राप की वजह से हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा में साध्वी को जवाब देने के लिए हेमंत करकरे खुद प्रकट हुए।

शहीद हेमंत करकरे के वेश में आए विधायक

दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा में उस समय सब लोग हैरान रह गए। जब मुंबई हमले के दौरान शहीद हुए हेमंत करकरे के वेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश गजभिए विधानसभा में पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में एक तख्ती ले रखी थी और उस पर यह संदेश लिखा हुआ था कि मैं आप के श्राप से नहीं मरा बल्कि मैं शहीद हुआ हूं। दरअसल प्रकाश गजभिए साध्वी प्रज्ञा द्वारा एक शहीद पर की गई टिप्पणी के कारण बहुत आहत थे। इसी को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में यह कदम उठाया।

साध्वी प्रज्ञा की हुई थी आलोचना

मुंबई में हमले में शहीद हुए एक पुलिस अधिकारी के ऊपर इस तरह का बयान देने के कारण भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा की काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इस पर माफी मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने फिर से नाथूराम गोडसे को लेकर एक बयान दे दिया था। जिसकी वजह से उन्हें फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने एक विवादित बयान गोमूत्र को लेकर भी दिया था।

Summary
जब साध्वी प्रज्ञा को जवाब देने के लिए फिर से वापस आए शहीद हेमंत करकरे
Article Name
जब साध्वी प्रज्ञा को जवाब देने के लिए फिर से वापस आए शहीद हेमंत करकरे
Description
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश गजभिए ने साध्वी प्रज्ञा को जवाब देते हुए शहीद हेमंत करकरे के वेश में संसद पहुंच कर सबको हैरान कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment