bhangarh covewrFeatured Article Interesting Travel हिन्दी लेख 

हॉन्टेड प्लेस “भानगढ़ के किले” की पूरी दास्ताँ

दोस्तों,वैसे तो इंडिया में कई सारी भूतिया जगह है,लेकिन आज जिस जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, उसका नाम भूतिया जगह की लिस्ट में टॉप पर आता है। तो आज हम को बताने जा रहे है, भारत के सबसे हॉन्टेड प्लेस यानि की भानगढ़ के किले की पूरी दास्ताँ।

भानगढ़ के किले का निर्माण 1573 में आमेर के महाराजा भगवंतदास ने करवाया था। बर्बाद होने से पहले यह किला लगभग 300 वर्षों तक आबाद रहा रहा था,जीता रहा था।
इसे मान सिंह प्रथम ने अपने छोटे भाई माधो सिंह के लिए बनवाया था। इस दुर्ग का नाम भान सिंह के नाम पर है जो माधो सिंह के पितामह थे।

एक कहानी के अनुसार, आज जहाँ भानगढ़ का किला है वहाँ कभी योगी बालूनाथ का तपस्थल हुआ करता था। लेकिन जब महाराजा भगवंतदास ने योगी बालूनाथ के सामने वहाँ किला बनाए के इच्छा प्रकट की तो योगी जी ने उन्हें इस वचन के साथ भानगढ़ किले के निर्माण की अनुमति दी थी कि किले की परछाई किसी भी कीमत पर उसके तपस्थल पर नहीं पड़नी चाहिए।

haunted

महाराजा भगवंतदास ने तो अपने वचन का मान रखा, किंतु उसके वंशज माधोसिंह इस वचन की अवहेलना करते हुए किले की ऊपरी मंज़िलों का निर्माण करवाने लगे। ऊपरी मंज़िलों के निर्माण के कारण योगी बालूनाथ के तपस्थल पर भानगढ़ किले की परछाई पड़ गई।

ऐसा होने पर योगी बालूनाथ ने क्रोधित होकर श्राप दे दिया कि यह किला आबाद नहीं रहेगा। उनके श्राप के प्रभाव में किला ध्वस्त हो गया।

दोस्तों ,आज आज ये किला उजाड़ स्थिति में पड़ा हुआ है. लोगों की माने तो यहाँ से रात में किसी के रोने और चिल्लाने की तेज आवाजें आते हैं. कई बार यहाँ एक साये को भी भटकते हुए देखने की बात कही गई है.

इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता. लेकिन पुरातत्व शास्त्रियों ने भी भानगढ़ के की  किले खोज-बीन के बाद इस किले को असामान्य बताया है.

Travel से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment