हर रोज गर्म पानी पीएं और इन दो रोगो से छुटकारा पाएं
यूँ तो हमारे देश में ज्यादातर लोगो के दिन की शुरुआत गर्म चाय या कॉफ़ी से ही होती है. मगर यहाँ कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते है. बहरहाल अगर आप सुबह उठ कर गर्म पानी नहीं पीते तो कल से ही हर रोज गर्म पानी पीएं और कई रोगो से छुटकारा पाएं. बता दे कि आयुर्वेद के मुताबिक सर्दी या गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना काफी गलत होता है. हालांकि कुछ लोग गर्मी के मौसम में एकदम ठंडा पानी पीते है और सर्दी के मौसम में भी गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते.
हर रोज गर्म पानी पीएं जानिए इसके लाभ..
वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर रोज गुनगुना पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है. इसलिए अगर हो सके तो हर रोज गर्म पानी पीएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे. गौरतलब है कि हर रोज गर्म पानी पीने से मोटापे जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है. बहरहाल अब हम आपको बताएंगे कि गर्म पानी पीने से आपको किन दो रोगो से छुटकारा मिल सकता है.
१. सर्दियों के मौसम में सर्दी और जुकाम होना बहुत ही आम सी बात है. ऐसे में अगर आप गर्म पानी का सेवन करेंगे तो आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां जब भी आपको सर्दी या जुकाम हो तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको गर्म पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. इससे आपकी सर्दी यक़ीनन दूर हो जाएगी. हर रोज गर्म पानी पीएं बता दे कि इससे गले की नसे खुलती है और गले में जो खराश होती है, उससे भी आराम मिलता है.
२. इसके इलावा गर्म पानी पीने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है. जी हां इससे हमारा पाचन तंत्र शांत और स्थिर रहता है. जिससे व्यक्ति को पेट संबंधी कोई भी समस्या नहीं होती. वैसे भी अगर व्यक्ति का पाचन तंत्र स्थिर रहेगा तो इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और इससे उसका मन भी काफी प्रसन्न रहेगा. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो गर्म पानी पीने से न केवल आपके स्वास्थ्य को बल्कि आपके मन को भी काफी लाभ पहुंचेंगे. यहाँ तक कि इससे व्यक्ति की चिंता और घबराहट संबंधी आदि सभी परेशानियां दूर हो जाती है. गौरतलब है कि जो लोग गठिया की बीमारी से पीड़ित है उन्हें तो गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए.
बहरहाल हम तो केवल यही राय देंगे कि हर रोज गर्म पानी पीएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रहे।
स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




