बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैकInternational Affairs Security Trending 

बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक : गनरमैन को गोली मार के आतंकी साज़िश को नाकाम किया गया

बड़ी आतंकी साज़िश बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक को नाकाम कर दिया गया है| बांग्लादेशी कमांडो ने सशस्त्र अपहरणकर्ता की रविवार को हत्या कर दी जिसने ढाका की राजधानी कैपिटल ढाका से ‘बिमान बांग्लादेशी एयरलाइंस’ के विमान का अपहरण करने का प्रयास किया। विमान में सवार 148 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक मामले में सेना के मेजर जनरल मतिउर रहमान ने बताया कि संदिग्ध की पहचान बांग्लादेशी नागरिक महादी के रूप में की गई है। महादी ने आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया जिस वजह से कमांडो को कार्रवाई (गोलीबारी) करनी पड़ी जो आठ मिनट तक चली।

रहमान ने चटगांव हवाई अड्डे पर बताया कमांडो ने हाईजैकर को गंभीर हालत में पकड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध के पास बंदूक थी। चटगाँव वायु सेना के कमांडर एयर वाइस मार्शल मुफ़िदुर रहमान ने कहा कि जब विशेष बलों की इकाइयां अपनी कार्रवाई के लिए तैयार हो रही थीं, तो उन्होंने अपहरणकर्ताओं को बातचीत में रखा।

आखिरी ओवर में बाज़ी मार ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टी-20 मैच

बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक मामले में अपहरणकर्ता प्रधानमंत्री शेख हसीना से लगातार बात करना चाहते थे। अपहरणकर्ता ने बातचीत के दौरान यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति दी। अपहरणकर्ता के पास एक हैंडगन और विस्फोटक था। इस बात की जांच की जाएगी कि यह व्यक्ति हथियार और विस्फोटक के साथ विमान में कैसे चढ़ गया।

सरकारी विमान (BG-147) ढाका से चटगांव होते हुए ढाका जा रहा था। स्थानीय समय विमान शाम 5.40 बजे चटगांव हवाई अड्डे पर उतरा। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि चटगाँव (शाह अमानत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे) से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान वापस लौट आया। जैसे ही विमान उतरा, बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया। सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक पर ए खान कमाल, गृहमंत्री, बांग्लादेश ने कहा -विमान जब शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो बंदूकधारी पायलट के पास बंदूक अड़ाए खड़ा था। चालक दल के सदस्यों और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

नेहा कक्क्ड़ से ब्रेकअप को लेकर हिमांश कोहली ने तोड़ी अपनी चुप्पी

Summary
बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक : गनरमैन को गोली मार के आतंकी साज़िश को नाकाम किया गया
Article Name
बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक : गनरमैन को गोली मार के आतंकी साज़िश को नाकाम किया गया
Description
बड़ी आतंकी साज़िश बांग्लादेश एयरलाइन्स हाईजैक को नाकाम कर दिया गया है| हाईजैक मामले में अपहरणकर्ता प्रधानमंत्री शेख हसीना से लगातार बात करना चाहते थे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment