बागी 3Bollywood Entertainment 

साल 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म साबित होगी “बागी 3” !

बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अभिनीत “बागी-3” ने अपने हालिया रिलीज़ ट्रेलर और पहले सिज़लिंग गाने के साथ देशभर में तहलका मचा दिया है। बागी सीरिज की तीसरी कड़ी से जुड़ी हर झलक ने निश्चित रूप से दर्शकों को फ़िल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है। जब से दर्शकों ने बागी 3 का ट्रेलर देखा है उसके बाद से ही सभी के अन्दर फिल्म रिलीज डेट का बेसब्री से इन्तजार है।

बागी 3 : पहले से भी ज्यादा होगा एक्शन और रोमांच का तड़का

फिलहाल आपको ये बात दें कि एक्शन से भरपूर “बागी-3” साल 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनने के लिए तैयार है जिसमें इस बार एक्शन और मनोरंजन का स्तर पहले से करीब तीन गुना ज्यादा होगा। बागी सीरिज की पहली दो फिल्मों के मुकाबले यह तीसरी पार्ट और भी अधिक रोमांचक होने वाली जिसे देखने के बाद दर्शक एक बार फिर इस एक्शन सीरिज फिल्म के मुरीद हो जाएंगे।

“बागी 3” के निर्माताओं ने फ़िल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया है। बताते चलें कि फिल्म के पहले दोनों पार्ट को भारत में फिल्माने के बाद, इस बार निर्माताओं ने दुनिया का भ्रमण करते हुए, बागी-3 को इंडिया, मोरक्को, मिस्र, सर्बिया, तुर्की जैसे 5 अलग-अलग देशों में फिल्माया है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर फिल्माई गयी इस फ़िल्म के धुंआधार एक्शन सीक्वेंस के लिए अंतराष्ट्रीय एक्शन कोरियोग्राफर को टीम में शामिल किया गया था जिनकी निगरानी में टाइगर कुछ धमाकेदार एक्शन स्टंट को अंजाम देते हुए नज़र आएंगे।

जल्द ही निक और प्रियंका के फैंस को मिलने वाली है खुशखबरी, परिवार में आ रहा नन्हा मेहमान

अहमद खान द्वारा निर्देशित है “बागी 3” में श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2016 में रिलीज़ हुई सुपरहिट बागी के बाद श्रद्धा दूसरी बार टाइगर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित “बागी3” इस साल 6 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है और दर्शक भी इस तारीख का बहुत ह बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment