अर्शी खान कांग्रेस में हुई शामिल, इंस्टाग्राम पर खुद दी थी इस बात की जानकारी
बता दे कि बिग बॉस जैसे प्रसिद्ध रियलिटी शो से मशहूर हो चुकी मॉडल अर्शी खान कांग्रेस में शामिल हो चुकी है। जी हां इस बात की जानकारी खुद अर्शी खान ने इंस्टाग्राम के द्वारा दी थी। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अर्शी खान को एक बड़ी पोस्ट दी गई है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि वह महाराष्ट्र की वाइज प्रेजिडेंट के रूप में पार्टी में शामिल हुई है। गौरतलब है कि मुंबई में हुए एक बड़े इवेंट के दौरान ही पार्टी के कई सदस्यों ने अर्शी खान का स्वागत किया।
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज हो गई कांग्रेस में शामिल
फेसबुक कंपनी ने ट्विटर पर स्वीकारा – इंस्टाग्राम सहित अन्य फॅमिली ऍप्लिकेशन्स चल रहे थे डाउन
अर्शी खान कांग्रेस में..
बता दे कि इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर देते हुए अर्शी ने लिखा था कि इंतजार, इंतजार, मैं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष हूँ। इसके साथ ही अर्शी ने लिखा कि भगवान् का शुक्रिया, अर्शी खान खेल गई। जी हां अर्शी खान का कहना है कि वह कांग्रेस में शामिल हो कर बेहद खुश है। इसके इलावा अर्शी खान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के लोग बहुत ज्यादा समाज सेवा करते है और यह उन्होंने खुद अपनी आँखों से देखा है। वैसे अगर आप सब को याद न हो तो हम आपको बता दे कि ये वही अर्शी खान है, जिन्होंने कभी अपने शरीर पर पाकिस्तान का झंडा लगा कर और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर गलत इल्जाम लगा कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
राहुल गाँधी ने संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया
ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा अर्शी खान को चुनना वास्तव में बहुत बड़ी बात है। बहरहाल अब जब अर्शी खान कांग्रेस में शामिल हो चुकी है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि अब कांग्रेस पार्टी में खूब हंगामा लगा रहेगा। फ़िलहाल आप अर्शी खान की ख़ुशी उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते है।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



