अमृतसर में ट्रेन फिर से आई पटरी पर
अमृतसर के लिए दशहरे का दिन काफी बुरा रहा । दशहरे के दिन हुए ट्रेन हादसे में लगभग 70 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी । इस हादसे की लगभग 2 दिन बाद रेल यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया है ।
रेल हादसा होने के बाद पटरियों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी रही । जिसके वजह से रेल यात्रा बाधित हुआ । रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अमृतसर के रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को दोपहर में ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की मंजूरी मिली । गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि फिर से रेल यात्रा बहाल करने के लिए सबसे पहले माल गाड़ी को मनावाला से अमृतसर लगभग 2:16 पर रवाना किया गया है ।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन के आवागमन शुरू होने के पश्चात मेल या फिर एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरियों पर लाया जाएगा । इस विषय में फिरोजपुर मंडल के एक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस सुधाकर ने इस बारे में बताया कि इस घटना के होने से रेल की पटरी या बुरी तरह से प्रभावित हुई है । उनके मरम्मत तक जोड़ा फाटक पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई है । अभी तक उस रेलवे ट्रैक से केवल एक मालगाड़ी को गुजरने की अनुमति दी गई है ।
रेल सेवाएं बहाल करने के लिए पंजाब पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी । पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को को पटरी पर से हटाने के लिए काफी जोर लगाया । वह वहां पर रेल हादसा होने पर प्रदर्शन कर रहे थे । प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर नारेबाजी के साथ साथ पत्थरबाजी भी किये । जिससे कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए । प्रदर्शनकारी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे । इसके साथ ही वे पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की भी मांग जोर-शोर से कर रहे थे ।
अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने इस बारे में बताया कि पूरे शहर में दशहरे पर हो रहे आयोजन के लिए व्यवस्था को काफी चुस्त और दुरुस्त किया गया था । रेलवे ट्रैक के पास किसी भी प्रकार का आयोजन वर्जित था । हमसे कहा चूक हुई हम इसकी जाँच कर रहे है ।

