अमिताभ बच्चन का टि्वटर अकाउंट हू़ुआ था हैक, अब पाकिस्तान भुगत रहा ये सजा
बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपना जितना भी योगदान दिया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। यही वजह है कि लोग उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह कहते हैं लेकिन कभी कभी अमिताभ बच्चन परेशानियों से घिरे हुए नजर आते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही परेशानी के बारे में जब हाल ही में इस मेगा स्टार का टि्वटर अकाउंट एक पाकिस्तानी हैकर्स समूह के द्वारा हैक कर लिया गया। लेकिन पाकिस्तानी हैकर्स शायद यह भूल गया कि भारत में भी कई ऐसे दिग्गज लोग बैठे हुए हैं जो पाकिस्तान की कई वेबसाइट को चुटकियों में हैक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सोमवार की रात अमिताभ बच्चन का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया था।
क्या सजा भुगत रहा है पाकिस्तान –

अमिताभ बच्चन का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया था इस बात की जानकारी जब भारत में हैकर्स को मिली तो उन्होंने इसका बदला लेने की सोच ली और यही वजह रही कि मंगलवार को एक अनजान भारतीय हैकर्स के द्वारा पाकिस्तान की पांच वेबसाइट को हैक कर लिया गया। भारतीय युवाओं के द्वारा इस कदम की जमकर तारीफ की गई और ट्विटर पर उस शख्स का नाम भी शेयर किया गया जिसने पाकिस्तान की पांच वेबसाइट को हैक कर लिया था, और बच्चन का टि्वटर अकाउंट हैक करने वाली हैकर्स टीम के उस समय पसीने छूट गए जब उसने अपने देश की पांच वेबसाइट को हैक होने से नहीं बचा पाया।
अमिताभ बच्चन का नया अवतार देख, उन्हें पहचान नहीं पाएंगे आप
अमिताभ बच्चन का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया था और उस समय उनके ट्विटर अकाउंट पर अमिताभ की जगह इमरान खान की फोटो को लगा दिया गया था साथ ही एक मैसेज को भी शेयर किया गया था। इसका उल्टा उस समय हुआ जब भारतीय है हैकर्स के द्वारा पाकिस्तान की वेबसाइट को हैक किया गया तो पाकिस्तान की वेबसाइट पर अमिताभ बच्चन की तिरंगा लिए हुए तस्वीर को लगाकर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिख दिया गया था। पाकिस्तानी हैकर्स के द्वारा इस का तोड़ निकालने की जी तोड़ कोशिश की गई लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली।
जानिए सम्मान मिलने से क्यों नाराज़ हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि इससे पहले बच्चन का टि्वटर अकाउंट एक बार और हैक हो चुका है और साथ ही साथ बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिनके टि्वटर अकाउंट अक्सर हैक होते रहते हैं लेकिन भारत में भी इंटरनेट की दुनिया में महारत हासिल किए हुए कई लोग बैठे हैं और यही वजह है कि जब अमिताभ बच्चन का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया उसके बाद भारतीय हैकर्स ने आज पाकिस्तान की 5 वेबसाइट को हैक कर लिया।
जब अमिताभ बच्चन के ऊपर लंगूर ने हमला कर दिया

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

