Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

मोदी के विरोधी को ही भाजपा में ले आएं अमित शाह और बीजेपी पार्टी में दे डाली बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि जैसे जैसे ये साल बीत रहा है, वैसे वैसे बीजेपी पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. जी हां बीजेपी को एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे है. बता दे कि नरेंद्र मोदी के विरोधी को अमित शाह ने बीजेपी पार्टी में शामिल कर लिया है. हालांकि इस बात पर यकीन करना जरा मुश्किल है, लेकिन ये बात एकदम सच है. यक़ीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर वो शख्स कौन है जिसे अमित शाह ने बीजेपी पार्टी में शामिल किया है. वैसे इसमें कोई शक नहीं कि अमित शाह जी ने मोदी के विरोधी को अपनी पार्टी में शामिल करने से पहले नरेंद्र मोदी की इजाजत तो जरूर ली होगी. तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर मोदी के विरोधी को अमित शाह ने बीजेपी पार्टी में शामिल क्यों किया और वो शख्स कौन है.

मोदी के विरोधी को ही भाजपा में ले आएं अमित शाह..

दरअसल हम यहाँ जिस बड़े शख्स या यूँ कहे कि नेता की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि गोवर्धन झडापिया है. गौरतलब है कि गोवर्धन गुजरात के ही एक वरिष्ठ नेता है. बता दे कि गोवर्धन को मोदी जी का सबसे बड़ा आलोचक कहा जाता है. यानि इस लिहाज से वह मोदी विरोधी के नाम से भी जाने जाते है. हालांकि ये बात अलग है कि पहले वो भाजपा यानि बीजेपी में ही काफी सक्रिय नेता हुआ करते थे. मगर जब साल 2002 में गुजरात में दंगे हुए तब गोवर्धन ने मोदी जी की आलोचना और उनका विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद गोवर्धन ने बीजेपी पार्टी भी छोड़ दी थी. गौरतलब है कि बीजेपी पार्टी छोड़ने के बाद से ही वह लगातार मोदी जी का विरोध कर रहे है.

वही साल 2002 में गुजरात दंगो के बाद तत्कालीन सीएम रहे नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन को उनके पद यानि गृहमंत्री के पद से भी हटा दिया था. बहरहाल इतना सब होने के बाद गोवर्धन ने अपनी ही पार्टी बना ली थी. मगर आज कल वो फिर से भाजपा यानि बीजेपी पार्टी में वापिस आ गए है. जी हां दरअसल अमित शाह ने चुनाव से पहले उन्हें यूपी का प्रभारी बना कर एक बड़ी जिम्मेरदारी भी सौंप दी है. हालांकि इस जिम्मेदारी पर वो कितने खरे उतरते है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. मगर मोदी के विरोधी को बीजेपी पार्टी में शामिल करके अमित शाह ने ये तो साबित कर दिया कि वह चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते है.

बहरहाल हम आपसे भी ये जानना चाहते है कि क्या अमित शाह ने सही फैसला लिया.

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment