अमेरिकाNews 

डील फाइनल होने के बाद अमेरिका का तेवर हुआ ढीला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय भारत के लिए दौरे पर आए हुए हैं ।  भारत में बहुप्रतीक्षित एस-400 डिफेंस सिस्टम डील फाइनल रूस के  साथ कर लिया है । भारत ने यह डील अमेरिका के चेतावनी देने के बावजूद फाइनल किया है ।  ऐसे कयास लगाए जा रहे थे की अब डील फाइनल हो जाने के बाद अमेरिका इस मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देगा लेकिन अमेरिकी दूतावास की तरफ से कोई भी कड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है ।अमेरिका  ने रूस  को लेकर दुनिया भर के देशों को हमेशा धमकी देता रहा है
अमेरिका और रूस के रिश्ते अच्छे नहीं हैं । अमेरिका रूस  को लेकर दुनिया भर के देशों को हमेशा धमकी देता रहा है लेकिन एस-400 डील फाइनल हो जाने के बाद उसके तेवर बदल गए है । अमेरिका ने कहा कि उसके द्वारा लगाए जाने वाले प्रतिबंध वास्तव में रूस को दंड देने के लिए है । उन्होंने  कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों का उद्देश्य  हमारे सहयोगी देशों के रक्षा तंत्रो को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल भी नहीं है ।
 अमेरिका ने बताया कि उसका मकसद सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना भी नहीं है । अमेरिका ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी प्रकार की छूट पर विचार ट्रांजैक्शन के आधार पर किया जाएगा और इससे पहले हम किसी भी प्रकार का अनुमान नहीं लगा सकते हैं ।
यह एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन के एयरक्राफ्ट को आसमान से गिरा सकता है। यह दुश्मन के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के ही एस – 300 का अपग्रेडेड वर्जन है ।
एस -400 को रूस का सबसे अडवांस लॉन्ग रेंज सर्फेस-टु-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है।  ज्ञातव्य है कि इस मिसाइल सिस्टम को अल्माज-आंते ने तैयार किया है । यह एक ही राउंड में 36 वार करने में सक्षम है।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने के घोषणा के पहले से ही अमेरिका  इस मामले को लेकर काफी परेशान था ।  एस 400 डील को लेकर अमेरिका ने भारत के साथ नाराजगी भी जताई और भविष्य में भारत पर अनेक मुद्दों पर प्रतिबंध लगाने तक की बात कही थी । डील हो जाने के पश्चात अमेरिका ने भारत के प्रति अपने तेवर नरम कर दिए है ।

Related posts

Leave a Comment