गुरु शुक्राचार्य की ये 4 बातें हमेशा याद रखे, फिर देखे जीवन में कभी नहीं होंगे असफल
अगर हम धार्मिक शास्त्रों की बात करे तो उसके अनुसार शुक्राचार्य जी दैत्यों के गुरु माने जाते है. जी हां इन्हे भगवान् ब्रह्मा का वंशज भी कहा जाता है. अब यूँ तो दैत्यों में कोई अच्छी बात नहीं थी. मगर इसमें कोई शक नहीं कि गुरु शुक्राचार्य जी एक अच्छे गुरु थे. इसलिए अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है तो गुरु शुक्राचार्य की ये 4 बातें हमेशा याद रखे. जी हां अगर आप जीवन में इन चार बातों को याद रखेंगे तो आपको जीवन में कभी असफलता का मुँह नहीं देखना पड़ेगा.
गुरु शुक्राचार्य की ये 4 बातें हमेशा याद रखे..
गौरतलब है कि शुक्राचार्य जी के द्वारा एक नीति ग्रंथ की रचना भी की गई है. जिसे शुक्र नीति के नाम से जाना जाता है. बता दे कि इसमें ऐसी कई बातें बताई गई है, जिसे अगर इंसान अपने जीवन में अपना ले तो उसके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आ सकती. इसलिए अगर हो सके तो गुरु शुक्राचार्य की ये 4 बातें हमेशा याद रखे. चलिए अब आपको जीवन की इन चार महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताते है.
१. गुरु शुक्राचार्य के अनुसार इंसान को कभी किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए. वो इसलिए क्यूकि कब कौन सा इंसान हमें धोखा दे जाएँ ये कोई नहीं कह सकता. इसलिए खुद को हमेशा दूसरो से बचा कर ही रखे और खुद से ज्यादा किसी दूसरे पर यकीन न करे.
२. गुरु शुक्राचार्य का कहना है कि जीवन में कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए. जी हां अन्न से ही इंसान का जीवन चलता है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कोई भी इंसान अन्न खाएं बिना जीवित नहीं रह सकता. इसलिए भूल कर इसका अपमान नहीं करना चाहिए.
३. इसके इलावा गुरु शुक्राचार्य का मानना है कि इंसान को अपने कल के बारे में जरूर सोचना चाहिए, लेकिन कोई भी काम कल पर नहीं छोड़ना चाहिए. जी हां इंसान को जो काम आज करना है, वो उसे कल पर कभी नहीं टालना चाहिए बल्कि आज ही करना चाहिए. यानि जीवन में भूल कर भी आलस्य न करे.
४. गुरु शुक्राचार्य का कहना है कि जीवन में कभी भी किसी व्यक्ति को बिना सोचे समझे दोस्त न बनाएं. वो इसलिए क्यूकि कब कौन सा दुश्मन आपका दोस्त बन कर आप पर ही वार कर दे, ये कोई नहीं कह सकता. इससे आपको को नुक्सान का सामना करना पडेगा.
बहरहाल गुरु शुक्राचार्य की ये 4 बातें हमेशा याद रखे और जीवन को खुशहाल बनाएं.
जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




