श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूरBollywood Featured Article Humor News Trending हिन्दी लेख 

श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले इस शख्स को किया था फोन

ये तो सब जानते है कि श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला श्रीदेवी और उनकी बेटियों को जरा भी पसंद नहीं करते थे. मगर श्रीदेवी की मौत होने के बाद मानो इन सब के रिश्ते ही बदल गए. वैसे आज हम आपको बताएंगे कि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले किस शख्स को फोन किया था. दरअसल इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने कॉफ़ी विद करण के शो पर किया था. जी हां इस शो में अर्जुन कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से संबंधित कई बड़े बड़े खुलासे किए थे.

श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले इस शख्स को किया था फोन

बहरहाल अर्जुन ने बताया कि श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन अंशुला को फोन किया था. दरअसल श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर खुद काफी कश्मकश में थे. ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला को फोन करके यह पूछा था कि अब हमें क्या करना चाहिए. क्या हमें वहां जाना चाहिए या नहीं. गौरतलब है कि अर्जुन के इस सवाल के बाद अंशुला ने सबसे पहले जाह्नवी और ख़ुशी के बारे में पूछा था. जी हां अंशुला ने कहा कि इस समय उन दोनों को हमारी जरूरत है. इसलिए हम सब कुछ भुला कर उन दोनों के पास जाना चाहिए और उन्हें हिम्मत देनी चाहिए.

इसके बाद अर्जुन कपूर ने कहा कि उसने जो कुछ भी किया एक अच्छा बेटा और भाई होने के नाते किया. बता दे कि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को भी खूब संभाला है. हालांकि इससे पहले वह अपने पिता बोनी कपूर से भी नाराज से रहते थे. मगर श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपने पिता को काफी सहारा दिया. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो श्रीदेवी के हादसे के बाद पूरा कपूर परिवार एकजुट हो गया.

जी हां अब तो पूरा कपूर परिवार हर फंक्शन के दौरान एक साथ ही नजर आता है. इसके इलावा अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए एक और राज का भी खुलासा किया. दरअसल जब करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि क्या अब वह सिंगल है. तो अर्जुन ने कहा कि नहीं अब वह सिंगल नहीं है. अब जाहिर सी बात है कि अर्जुन कपूर के इस ब्यान के बाद हर कोई यही अनुमान लगा रहा है कि उनके और मलाइका के बीच वास्तव में कुछ चल रहा है.

 

बहरहाल इस बात में कितनी सच्चाई ये तो खुद मलाइका और अर्जुन ही बता सकते है. मगर इतना जरूर तय है कि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर काफी बदल चुके है और काफी पारिवारिक इंसान बन चुके है.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले इस शख्स को किया था फोन
Article Name
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले इस शख्स को किया था फोन
Description
आज हम आपको बताएंगे कि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले किसको फोन किया था. इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने कॉफ़ी विद करण के शो पर किया था.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment