बीजेपी की सरकार बनने संकटFeatured Article News politics Trending 

कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी, हो सकता है बड़ा कारनामा

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 2018 की सबसे बड़ी हार का बदला आज ले लिया है और उसने कर्नाटक में गठबंधन से बनी कांग्रेस जेडीएस की सरकार को आज तहस-नहस कर दिया है। जल्द ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदुरप्पा शपथ ले सकते हैं, लेकिन कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी आने वाली है।

क्यों कहा जा रहा है ऐसा –

दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश के विधायकों में हलचल देखने को मिली है और कहां जा रहा है कि शायद कई विधायक भारतीय जनता पार्टी में चोरी-छिपे जाने की सोच रहे हैं और अगर आंकड़ों की बात की जाए तो मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा जद्दोजहद करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और कर्नाटक की सरकार के गिरने के बाद भी ट्विटर पर यह ट्रेन भी छा गया है कि अब कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश की बारी होनी चाहिए।

ये लोकसभा चुनाव 2019 है या हर पार्टी के लिए नाक का सवाल बन चुका है मिशन-2019

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने पिछले कई दिनों से कर्नाटक के विधानसभा में धरना देकर इस बात के लिए बैठे हुए थे कि एचडी कुमार स्वामी के पास अब विश्वास मत नहीं है और उन्हें फ्लोर टेस्ट चाहिए ताकि वह अपना विश्वास मत पारित कर सके लेकिन एचडी कुमार स्वामी पिछले कई दिनों से इस मामले में टालमटोल कर रहे थे और आज जब अंतिम रूप से उन्हें विश्वास मत पारित करने के लिए बुलाया गया तो वही हुआ जिसका एचडी कुमार स्वामी को डर था कम विधायकों की वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद की कुर्सी अब जल्द ही त्यागनी पड़ेगी।

जानिए लोकसभा चुनाव 2019 के लिये क्या है कांग्रेस की रणनीति

आपको बता दें कि बागी विधायकों की वजह से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के दौरान विधायकों की संख्या 209 बची और उसके बाद बहुमत की संख्या 105 हो गई। जिसके कारण एचडी कुमार स्वामी को। अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। जी हां, आज विश्वास मत पारित करने में एचडी कुमार स्वामी केवल 99 वो थी अपने पाले में साबित कर पाए और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

फेसबुक वॉर रूम बनाया जा सकता है लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र

Related posts

Leave a Comment