उस महिला की पूरी खबर, जो पायलट “अभिनन्दन” को बॉर्डर तक छोड़ने आयीं
हैलो दोस्तों,1 मार्च यानि की कल के दिन पूरे देश का जज्बा और जूनून चरम सीमा पर था।हमारे देश के फाइटर यानि की विंग कमांडर “अभिनन्दन” पूरे 60 घंटे पडोसी देश पाकिस्तान में बिताने के बाद अपने देश वापिस आ रहे थे।
भारतीय विंग कमांडर “अभिनन्दन” का पूरे दिन इंतज़ार कराने के बाद आखिरकार, रात 9 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान से वाघा-अटारी बॉर्डर पर रिहा कर दिया गया। पाकिस्तानी आर्मी के अफसर और फॉरेन मिनिस्ट्री के अधिकारी के अलावा एक महिला भी उनको बॉर्डर तक छोड़ने आयी थी। हिन्दुस्तान में ये सवाल बहुत ज़्यादा छाया हुआ है की बॉर्डर तक छोड़ने आयी ये महिला आखिर कौन है? कुछ लोग इस महिला को अभिनन्दन की पत्नी बता रहे है तो कुछ लोग इसे पाकिस्तानी आर्मी की बड़ी अफसर कह रहे है।

दोस्तों, दरअसल ये महिला पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री में भारतीय मामलों की देख-रेख करती है और इनका नाम है डॉ फरिहा बुगती।डॉ। बुगती, पाकिस्तान विदेश सेवा ( एफएसपी) के पद पर कार्यरत हैं, ये पद भारत में आईएफएस के बराबर है। डॉ। फरिहा बुगती बॉर्डर पर लगातार कमांडर अभिनंदन के साथ-साथ दिखीं। फरिहा भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव मामले को भी देखती हैं। जाधव फिलहाल पाकिस्तानी जेल में हैं जिनका इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में केस चल रहा है।
पाकिस्तानी अखबारो की माने तो फरिहा बुगती बलूचिस्तान प्रांत की पहली महिला ऑफिसर हैं।
विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय वायुसेना के ऑफिसर्स से रात को मिले और इसके बाद वो अमृतसर एयरपोर्ट होते हुए देर रात दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री से लेकर फिल्म जगत ,खेल जगत, राजनीति और देश भर के कई सारे दिग्गजों ने पायलट अभिनंदन का अपने-अपने तरीके से देश वापसी पर स्वागत किया।
अभिनंदन को जल्द रिहा करने का फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 फरवरी को पाकिस्तान के पार्लियामेंट में किया था।

Writer, Storyteller, Dreamer



