Breaking News 

ग्वालियर: हिंदू महासभा ने बनाया नाथूराम गोडसे का मंदिर, मूर्ति की गई स्थापित

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा ने अपने लश्कर स्थित कार्यालय में पूरे विधि-विधान से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित की. साथ ही प्रशासन से जमीन न मिलने पर दौलतगंज क्षेत्र में मंदिर बनाने का फैसला हुआ. नाथुराम गोडसे की पुण्य तिथी पर महासभा के डॉ. जयवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यालय में विधिवत प्रतिमा स्थापित की. इस दौरान तमाम वक्ताओं ने गोडसे के कार्यों का ब्यौरा दिया और साथ ही मंदिर स्थापित करने का संकल्प लिया.

स्थापित प्रतिमा के सिर पर भगवा टोपी, शरीर पर पीला दुशाला डाला गया है. साथ ही मूर्ती के माथे पर टीका लगाया गया है. इस दौरान मौजूद लोगों ने अपनी भावी रणनीति का भी खुलासा किया. साथ ही गोडसे को देशभक्त बताया गया. हिंदू महासाभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैवीर भारद्वाज ने कहा कि मूर्ति को कार्यालय में स्थापित किया गया,जिसके साथ ही उनका मंदिर बन गया. चूंकि मूर्ति कार्यालय में लगी है, ऐसे में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

Related posts

Leave a Comment