Breaking News 

अयोध्‍या विवाद सुलझाने की कोशिश: श्रीश्री रविशंकर का अयोध्‍या दौरा

राम मंदिर निर्माण के लिए सुलह की कोशिश में जुटे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर आज अयोध्‍या दौरे पर हैं. श्रीश्री आज अयोध्‍या में साधु-संतों से मिलेंगे. अपने इस अहम दौरे के तहत आध्‍यात्मिक गुरु अयोध्या विवाद से जुड़े सभी पक्षकारों से मिलकर सुलह की योजना साझा करेंगे. इसके अलावा वह मुस्लिम समाज से भी मुलाकात करेंगे. वह मंत्री मोहसिन रजा से भी मुलाकात करेंगे.

इससे पहले बुधवार को श्रीश्री रविशंकर ने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की थी. यह मुलाकात योगी के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर हुई, जिसे काफी अहम माना जा रहा है. मुलाकात के दौरान अयोध्‍या में राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद श्रीश्री पंडित अमरनाथ मिश्र के आवास पर मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने चले गए, वहां उन्होंने कुछ मुस्लिम संगठनों से मुलाकात की. गौरतलब है कि अमरनाथ मिश्र रामजन्मभूमि न्यास परिषद के महामंत्री हैं.

Related posts

Leave a Comment