आतंकवादियों की मदद के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानो को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। गिरफ्तार किये गए कांस्टेबलों के नाम शबीर अहमद मालिक और नज़ीर अहमद हैं। दोनों आरोपी कॉन्स्टेबलों पर आतंकवादियों को कारतूस की सप्लाई करने का आरोप है. आतंकवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर आदिल अहमद की निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

