Breaking News 

श्रीलंकाई नौसेना ने 5 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में

श्रीलंकाई नौसेना ने आज उस वक्‍त पांच भारतीय मछुआरों को एक नौका के साथ हिरासत में ले लिया, जब वे डेल्‍फ्ट आईलैंड के नजदीक मछली पकड़ रहे थे। सभी मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्‍वरम के रहने वाले हैं। उन्‍हें श्रीलंका के कांकेसंथुरई नौसेना कैंप ले जाया गया है और जांच-पड़ताल चल रही है।

इसके अलावा इस बारे में अभी कुछ विस्‍तार से पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई क्षेत्र के करीब से गुजरते हैं और उन्‍हें उनकी नौकाओं के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ा जाता है। कई बार स्थिति बिगड़ भी जाती है। भारतीय मछुआरों के साथ बुरा बर्ताव किए जाने की खबर भी सामने आती रहती है।

Related posts

Leave a Comment