दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में नहीं हो पाएगी पटाखों की बिक्री, व्यापारी हताश
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के मौके पर इस बार आपको पटाखों का शोर शायद ही सुनाई दे। उसकी वजह है सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटाखों की ब्रिकी पर पिछले साल लगाई गई पाबंदी को बरकरार रखना। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सभी स्थाई और अस्थायी पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से 31 अक्टूबर तक के लिए निलंबित करने का कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब वो देखेंगे कि इस फैसले से दिवाली के बाद वायु प्रदूषण की क्या स्थिति रहती है।

