आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर नकेल कसने को तैयार अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की सरपरस्ती में फलफूल रहे आतंकी संगठनों को कोई भी ढील नहीं देने का मन बना लिया है। राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रंप लगातार पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह ना देने और उनके खिलाफ कड़ी करवाई करने के लिए दबाव बनाए हुए है।पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश देने के मकसद से अमेरिका इस महीने अपने राजनयिक और सैन्य सलाहकारों को पकिस्तान भेज सकता है।

