Breaking News 

आतंकियों के पनाहगाह बने पाकिस्तान को मैटिस का आखिरी अल्टीमेटम

आतंकवादियों की मदद और उन्हें पनाह देना पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने लगभग चेतावनी देते हुए पाकिस्तान को सुधरने का आखिरी मौका दिया है। मैटिस ने कहा है कि यदि अफगानिस्तान में पाकिस्तान के साथ काम करने की अमेरिका की नीति असफल होती है तो ऐसी सूरत में ट्रम्प प्रशासन पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकता है। जेम्स मैटिस ने कहा की अमेरिका पाकिस्तान से नॉन नाटो अलाइ का स्टेटस भी वापस ले सकता है।

जेम्स मैटिस ने हाउस आर्म्ड सर्विसेस समिति की बैठक को सम्बोधित करने के दौरान एक सांसद के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। अमेरिका के टॉप जनरल जेम्स डनफोर्ड ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर आतंकवादियों की मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की अपनी अलग विदेश नीति है, जिसके तहत वो आतंकवादियों को मदद करता है। भारत और अफगानिस्तान पहले से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को आतंकवादियों की मदद करने के लिए जिम्मेदार ठहराते रहा है। जनरल की इस स्टेटमेंट से भारत और अफगानिस्तान की बात को बल मिला है। पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगता रहा है। भारत और अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन को पाकिस्तान लगातार पराश्रय देता रहा है।

Related posts

Leave a Comment