ठंड में ट्राई करें ये चीज, स्वास्थ्य के लिए होती है लाभदायक, जानियें
सामग्री (Ingredients)
गेहूं का आटा – 3 कटोरी
जीरा पाउडर – 2 छोटा चम्मच
उबला बथुआ – 300 ग्राम
मैदा – 1 कटोरी
सूजी – 2 चम्मच
उबले आलू – 2-3
हींग – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
तेल – अंदाजानुसार
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
– सबसे पहले बथुए को लेकर पानी से धो लें। इसके बाद इसको बारीक काट लें। इसको उबालने के लिए गैस पर रख दें।
– जब इसमें उबाल आ जाए तो बथुए को किसी बर्तन में निकालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें। अब एक कढ़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटा प्याज और जीरा डालकर हल्का सा भुनें। इसके बाद इसमें हींग, उबले आलू और बथुआ डालकर फिर थोड़ी देर भुनें।
– फिर इसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट एड कर दें। इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर दें।
– जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इन सबको एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
– दूसरी तरफ कचौरी बनाने की तैयारी करेंगे। इसके लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, सूजी और नमक मिला लें।
– फिर इसमें हल्का सा तेल डालकर हल्का टाइट आटा गूंथकर करीब 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
– कुछ समय बाद आटे की छोटी-छोटी गोली बना लें और इन्हें हल्का सा बेलकर इनमें बथुए का तैयार मिश्रण भरकर चारों तरफ से बंद कर लें।
– अब भरी हुई लोई को हल्के हाथ से बेल लें। इसी तरह सभी कचौरी सेकने के लिए तैयार कर लें।
– अंत में कचौरी को सेकने के लिए कड़ाही में तेल लें। इसको मीडियम आंच में गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें बथुआ भरकर तैयार की गईं कचौरी डालें।
– इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। जब ये दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन या कुरकुरी हो जाएं तो इन्हें निकाल लें। इसी तरह सभी कचौड़ियों को निकाल लें।
