उत्तर प्रदेश मेें इस हाईवे का हो सकता है चौड़ीकरण, इतने रूपये होंगे खर्च
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़-पलवल मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। तजा रिपोर्ट के मुताबिक इस मार्ग का विस्तार और पुनर्निर्माण राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर यातायात के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा।
खास बात
जानकारी के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अलीगढ़ जिले में 31 गांवों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें 17 गांवों का अवार्ड पहले ही घोषित हो चुका है, और चार और गांवों का अवार्ड तैयार है। इन 21 गांवों में 160 हेक्टेयर से अधिक भूमि के लिए 600 करोड़ रुपये से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। बता दें की मुआवजा वितरण के लिए प्रशासन ने इन गांवों में शिविर आयोजित करना शुरू कर दिया है, और जल्द ही शेष 10 गांवों का अवार्ड भी घोषित किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब 2500 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 1500 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए खर्च होंगे।
इनको होगा लाभ
इससे अलीगढ़ से पलवल के बीच यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। खासकर दिल्ली और एनसीआर जाने वाले लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। मार्ग के चौड़े होने से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों को लाभ होगा। यह नया एक्सप्रेसवे टप्पल (यमुना एक्सप्रेसवे) और पलवल (ईस्टर्न फेरिफेरल) के इंटरचेंज से जुड़ा होगा, जिससे अलीगढ़, आगरा, मथुरा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, पलवल, और गुरुग्राम तक यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो जायेगा।

